दूषित पानी मामले के बाद प्रशासन सख्त: अवैध पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर फैक्ट्री पर कार्रवाई; उत्पादन और बिक्री पर लगाई रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दूषित पानी से मौत, नकली पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, और बिना लाइसेंस वाटर फैक्ट्री जैसे मामलों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर फैक्ट्री पर मारा छापा
इस क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर के मैकेनिक नगर क्षेत्र में संचालित त्रिवेंटा इंटरप्राइजेस नामक पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर फैक्ट्री पर छापा मारा गया। जांच के दौरान सामने आया कि फैक्ट्री में पानी का ट्रीटमेंट और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का निर्माण किया जा रहा था, जबकि संचालक के पास कोई वैध लाइसेंस या खाद्य सुरक्षा की अनुमति मौजूद नहीं थी।
7 हजार लीटर पैकेज्ड पानी सील
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से करीब 7,000 लीटर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर जब्त कर सील कर दिया, जिसकी अनुमानित कीमत 57,650 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही पानी के सैंपल भी प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह पानी स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।
बिक्री पर रोक
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक आवश्यक लाइसेंस और अनुमति प्राप्त नहीं होती, तब तक किसी भी प्रकार का खाद्य या पेय पदार्थ का कारोबार नहीं किया जा सकता। इसके चलते फैक्ट्री में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उत्पादन और बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है।
दूषित पानी पर जीरो टॉलरेंस नीति
प्रशासन का कहना है कि भागीरथपुरा जल संकट के बाद अब दूषित पानी, अवैध वाटर प्लांट और नकली मिनरल वाटर के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!