दूषित पानी कांड के बाद जल संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा: पार्षद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक ओर इंदौर शहर दूषित पानी से हुई मौतों के दर्दनाक दौर से गुजर रहा है, तो दूसरी ओर भागीरथपुरा क्षेत्र की रेडवाल कॉलोनी में जल संकट और कथित भ्रष्टाचार को लेकर हालात गंभीर होते नजर आ रहे हैं।
शनिवार को कॉलोनी की सैकड़ों महिलाएं खाली बाल्टियां हाथ में लेकर सड़कों पर उतरीं और स्थानीय पार्षद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
बोरिंग के नाम पर पैसे मांगने का आरोप
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं का कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से पीने के पानी की भारी समस्या बनी हुई है।
लेकिन समाधान करने के बजाय पार्षद बोरिंग कराने के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि शिकायत लेकर जाने पर केवल आश्वासन दिए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता।
सरकारी टंकी को निजी इस्तेमाल में लेने का आरोप
महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी में बनी सरकारी पानी की टंकी का उपयोग पार्षद निजी संपत्ति की तरह कर रहे हैं, जबकि आसपास के घरों में कई-कई दिनों तक नलों से पानी नहीं आता। पानी की किल्लत के चलते लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
ड्रेनेज के नाम पर पहले भी वसूली
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले ड्रेनेज लाइन बिछाने के नाम पर हर घर से 20 से 25 हजार रुपए वसूले गए थे, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी रही।
अब एक बार फिर ड्रेनेज सुधार के नाम पर रकम मांगे जाने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।
जांच और कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि कॉलोनी में तत्काल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए। पार्षद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
दूषित पानी से मची त्रासदी के बीच यह विरोध प्रदर्शन नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!