खबर
टॉप न्यूज

बांसुरी, बाइक और भरोसे की लूट: खुद को एनएसए का एसीपी बताकर बीएमडब्ल्यू बाइक ले उड़ा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

26 नवंबर 2025, 4:47 pm
शेयर करें:
बांसुरी, बाइक और भरोसे की लूट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक फर्जी एनएसए एसीपी ने धोखाधड़ी की साजिश रच बांसुरी सीखने के बहाने म्यूजिक क्लास संचालक को भरोसे में लिया, फिर उसे शोरूम ले जाकर बीएमडब्ल्यू की बाइक खरीदी और बाइक सहित फरार हो गया। खास बात यह कि आरोपी अपनी महाराष्ट्र पासिंग बाइक फरियादी के घर पर ही छोड़ गया।

महालक्ष्मी नगर निवासी भूषण तिवारी के अनुसार कुछ दिन पहले उनकी पहचान कल्पेश बेलदार नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) प्रधानमंत्री कार्यालय का एसीपी बताकर भरोसा जीता। बांसुरी सिखाने के नाम पर दोस्ती की और धीरे-धीरे लालच देकर मिलिट्री कैंटीन के नाम पर टाटा नेक्सॉन कम कीमत में दिलाने का लालच दिया। 

इसके बाद ठग कल्पेश ने और बड़ा दांव खेलते हुए कहा कि बीएमडब्ल्यू कंपनी की बाइक दिलवा दो। भूषण इस पर भी तैयार हो गया, जिसके बाद दोनों रेडिसन चौराहा स्थित बीएमडब्ल्यू शोरूम पहुंचे और बाइक खरीदी, लेकिन कुछ ही समय बाद कल्पेश उक्त बाइक लेकर यह कहते हुए चंपत हो गया कि जलगांव जा रहा हूं। हैरत की बात यह कि कल्पेश अपनी बाइक (MH 19 DT 7774) भूषण के घर पर ही छोड़ गया।

लीगल पेपर मांगे तो हुआ ड्रामा शुरू- जब भूषण ने कल्पेश से बाइक के लीगल पेपर और उसकी पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। फिर बोला कि बाइक उसके भाई आकाश कैलाश बेलदार को देनी है और एग्रीमेंट भी उसी के नाम पर बनेगा। भोले भूषण ने उसकी यह बात भी मान ली और आकाश के कागज वाट्सएप पर भेज दिए। इसी बीच संदेह हुआ तो थाने में शिकायत दर्ज कराई।

भूषण तिवारी ने खुलासा फर्स्ट को बताया वह महालक्ष्मी नगर में म्यूजिक क्लास चलाते हैं। कुछ समय पहले उनकी पहचान ठग कल्पेश बेलदार से बांसुरी सीखने के बहाने हुई थी। साल 2024 में कल्पेश ने मिलिट्री कैंटीन के माध्यम से टाटा नेक्सॉन दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद BMW बाइक दिलाने की बात कर कंपनी के शोरूम ले गया, जहां से बाइक लेकर भाग गया।

कमिश्नर के साथ गोपनीय बैठक का झूठा रौब
फरियादी भूषण के मुताबिक ठगी का खेल योजनाबद्ध, परिपक्व और बेहद शातिर तरीके से रचा गया। महालक्ष्मी स्थित म्यूजिक क्लास में एक दिन अचानक सूट-बूट में कल्पेश बेलदार पहुंचा और कहा कि मैं आर्मी में हूं… बांसुरी सीखनी है, डिस्काउंट लगाइए। उसकी चाल और दबंग अंदाज़ देखकर टीचर भूषण ने बिना शक किए 2 हजार रुपए मासिक फीस कम कर दी और दो माह की 3 हजार की डील तय की, जिसके तहत भूषण ने फरियादी को 5 हजार रुपए जमा करा दिए। 

इसके बाद तो यह शख्स पूरी क्लास का ‘हीरो’ बन गया। हर बार लेट आने की एक ही कहानी- आज पुलिस कमिश्नर के साथ गोपनीय मीटिंग थी, इसलिए देर हुई। क्लास के स्टूडेंट्स उसकी हर ‘सीक्रेट स्टोरी’ पर यकीन कर बैठते। ऊपर से उसकी जावा बाइक के पीछे चमकता NSA का बड़ा स्टिकर लोगों के शक को खत्म कर, भरोसा बढ़ा देता था।

पुलिस बोली- बाइक भूल जाओ…
भूषण के मुताबिक जब वह शिकायत करने लसूड़िया थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। कुछ पुलिसकर्मियों का कहना था कि बाइक भूल जाओ, कल्पेश को दे दो और मामला यहीं खत्म करो। वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बाद जब भूषण फिर थाने पहुंचे तो आरक्षक प्रदीप चौबे ने धमकी भरे लहजे में वही बात दोहराई। 

थाना प्रभारी ने भी सुनवाई नहीं की। शहर में फर्जी अफसर बनकर घूम रहा यह गिरोह एक आम नागरिक को पहले दोस्ती, फिर बांसुरी, फिर सरकारी नौकरी और सस्ती गाड़ियों का झांसा देकर लाखों का चूना लगा चुका है। अब देखना है कि पुलिस फरियादी को न्याय दिलाएगी या इस मामले को दबा दिया जाएगा।

गूगल छोड़ा, 2 करोड़ की नौकरी को ठोकर मारी… और सीधे NSA का ACP!
जब क्लास में बच्चों ने पूछा कि तुम NSA में कैसे आए तो बेलदार ने डींग मारते हुए कहा, मैं पहले गूगल में था,… 2 करोड़ के पैकेज पर। देशसेवा का जुनून आया तो नौकरी छोड़ दी। सरकार ने योग्यता देखकर सीधे NSA में ACP बना दिया। यह सुनकर कई स्टूडेंट्स उसके आगे सिर झुकाने लगे।

पत्नी दिल्ली में इनकम टैक्स कमिश्नर, पर फोटो एक भी नहीं
अपनी फर्जी कहानी को और बड़ा बनाने के लिए आरोपी कल्पेश ने यह दावा भी किया था कि उसकी पत्नी दिल्ली में इनकम टैक्स कमिश्नर है। लेकिन न कोई फोटो, न कोई पहचान। इंदौर में अपने ठिकाने पर कहता मैं NSA में हूं। पोस्टिंग सीक्रेट है…, लोकेशन का खुलासा नहीं कर सकता।

2 हजार की विदेशी चॉकलेट 200 में 
ठग कल्पेश म्यूजिक क्लास में पहुंचते ही विदेशी चॉकलेट के पैकेट निकालकर बच्चों में बांटता था। जब भूषण ने पूछा कि इतनी महंगी चॉकलेट कहां से लाते हो, तो ठग ने अकड़कर कहा कि आर्मी कैंटीन से… 2 हजार वाली चॉकलेट 200 में मिल जाती है।

टैग:

संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

1 minute ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

7 minutes ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

14 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

19 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

21 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

22 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

29 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

37 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

44 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 1 hour ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 1 hour ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 1 hour ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!