खबर
टॉप न्यूज

महिलाओं सहित पांच को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा: हथियार से सिर भी फोड़े; रंजिश में पड़ोसी परिवार पर जानलेवा हमला

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

14 दिसंबर 2025, 4:50 pm
शेयर करें:
महिलाओं सहित पांच को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पीड़ितों का आरोप: पुलिस ने गंभीर धाराओं की जगह की मामूली कार्रवाई, हम पर भी लगा दिया केस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 3 दिसंबर की दोपहर रंजिश को लेकर बाप-बेटे सहित चार बदमाशों ने एक पड़ोसी परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हथियारबंद हमलावरों ने महिलाओं और युवकों को लाठी-डंडों, रॉड और धारदार हथियार से बेरहमी से पीटा, जिससे घर की महिलाएं और युवक खून से लथपथ हो गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना प्रभारी की गैरमौजूदगी में पुलिस ने गंभीर धाराओं की जगह मामूली धाराओं में केस दर्ज कर न केवल आरोपियों पर मेहरबानी दिखाई, बल्कि आरोपी पक्ष की तरफ से उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक फरियादी सरफराज पिता अब्दुल शहजाद निवासी मल्हार पल्टन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शाहिद पिता करामत हुसैन, उसके बेटे अर्श हुसैन, रिश्तेदार कासिफ हुसैन और इरशाद हुसैन निवासी सभी मल्हार पल्टन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जान से मारने की धमकी दी
फरियादी ने बताया कि 3 दिसंबर को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच वह घर के पास स्थित किराना दुकान पर बच्चे को चॉकलेट दिलाने गया था। उसी दौरान आरोपी अर्श वहां आया और रंजिश को लेकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर अर्श ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बहन रुखसार बीच-बचाव के लिए पहुंची तो मौके पर मौजूद कासिफ हुसैन ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

इसके बाद मां फरीदा बी मौके पर पहुंचीं तो कासिफ ने गंडासा मारकर उनके सिर पर वार कर उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पास में कुर्सी पर बैठी बहन यास्मीन खान के साथ आरोपी इरशाद ने मारपीट करते हुए लात मारी। सूचना मिलने पर भाई शाहरुख उर्फ गोलू मौके पर पहुंचा तो शाहिद ने लोहे के पाइप/रॉड से उसके सिर पर वार कर उसे भी घायल कर दिया। इस बीच बाबू और नसीम बी ने आकर बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपी गालियां देते हुए धमकी दे गए कि आज तो बच गए, अगली बार मिले तो जान से खत्म कर देंगे।

टीआई ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
सरफराज ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी की गैरमौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने मनमाने तरीके से मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और प्राणघातक हमले की धाराएं जोड़ने के बजाय केवल आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया।

इतना ही नहीं, हमलावरों की तरफ से पीड़ित परिवार के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया। जबकि हमारे किसी व्यक्ति ने उन पर हमला नहीं किया। पीड़ित पक्ष ने टीआई वेदेंद्र कुशवाह से मुलाकात की तो उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और प्रकरण में धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 11 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 11 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 12 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 12 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 12 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 12 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 12 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 12 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 12 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 12 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 12 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 12 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 12 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 13 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 13 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 13 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 13 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 13 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!