बाइक में तोड़फोड़ कर हंगामा करने वाले पांच आरोपी धराए: कॉलेज की रंजिश के चलते स्कीम-78 में किया था बवाल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर-78 में देर रात होटल कोणार्क के पास दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष की मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया था। मामले में लसूड़िया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा कर तोड़फोड़ करने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक परसों रात स्कीम-78 क्षेत्र में रंजिश के चलते दो गुट आमने-सामने आ गए थे। कहासुनी के बाद मामला बढ़ा और कुछ युवकों ने गुस्से में आकर सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलों को गिराकर तोड़ना शुरू कर दिया।
आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ था। सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना के एएसआई सुनील यादव और आरक्षक आनंद जाट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ कर रहे दो युवकों को मौके से ही पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रितेश चौहान (18) और नितिन चौरसिया (20) निवासी न्यू गौरी नगर, इंदौर के रूप में हुई।
घटना के बाद तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और कुछ ही समय में आरोपी सूरज बोरियाले, राज झा और शुभम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी मूल रूप से गौरी नगर क्षेत्र के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपियों का दूसरे पक्ष के लोगों से कॉलेज का पुराना विवाद था, जिसके चलते वह आमने-सामने हो गए थे।
रिपोर्ट दर्ज नहीं, फिर भी कार्रवाई
पुलिस ने दूसरे पक्ष को थाने बुलाकर शिकायत दर्ज कराने की हिदायत दी, लेकिन वे मौके से चले गए और थाने पर कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बावजूद पुलिस ने शांति भंग और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!