दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान: आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कास्मेटिक का सामान जला
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल रात राजवाड़ा के पीछे एक दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखी आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कॉस्मेटिक का सामान जल गया। लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।
फायर ब्रिगेड के अनुसार राजवाड़ा के पीछे पालीवाल धर्मशाला है। तीन मंजिला इस धर्मशाला के ग्राउंड फ्लोर पर कुछ दुकानें है। इनमें से दो दुकानों को जोड़कर 1500 वर्गफीट की एक दुकान हैं, जिसमें शिवकंठ नगर (बाणगंगा) निपवासी प्रहलाद पिता नरपद सिंह और हाई लिंक सिटी निवासी राकेश पिता विजय शंकर पार्टनर है। कल रात करीब 10.30 बजे दोनों दुकान बंद कर चले गए।
उनके जाने के कुछ समय बाद दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से दुकान में रखी आर्टिफिशियल ज्वेलरी, इमिटेशन ज्वेलरी, कॉस्मेटिक का सामान, घडिय़ां और घडिय़ों का सामान, फर्नीचर पुरी तरह जल गया। दुकान संचालक प्रहलाद के अनुसार घर पहुंचा ही था कि दुकान में आग लगने की खबर मिली। दुकान पर पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी थी। आग शार्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।
संबंधित समाचार

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!