एफआईआर पर फिर से एफआईआर: एक देश, दो कानून? ‘शुभ-लाभ’ के नाम पर अंदरखाने का घोटाला!
Khulasa First
संवाददाता

महिला थाने का खेल…
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
महिला थाने में जो खेल वर्षों से खेला जा रहा है, उससे न तो फरियादी अनजान हैं और न ही आरोपी। सभी जानते हैं कि बंद चैनल गेट के भीतर कौन-सी फाइल कैसे घूमती है और किसके इशारे पर किसका पक्ष पलट दिया जाता है। पहले कोई भी आसानी से थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंच जाता था, लेकिन अब महिला थाने का नाम लेकर स्टाफ जिस तरह अंदरूनी सौदेबाजी और संदिग्ध खेल में मशगूल है, उसकी मिसाल पूरे शहर में नहीं मिलती। महिलाओं के लिए बने कानूनों का संरक्षण देने की आड़ में यहां जो खेल खेले जा रहे हैं उन पर जितना कहा या लिखा जाए, कम होगा।
लुटेरी दुल्हन गिरोह पर मामला दर्ज, फिर भी फरियादी पर केस
लुटेरी दुल्हन गिरोह का खुलासा होते ही गिरोह से जुड़े कई लोग बौखला उठे और फोन पर धमकियां दी जाने लगीं। रिपोर्ट प्रकाशित होते ही खुद को दुल्हन शिवानी की बहन बताने वाली उषा ने खुलासा फर्स्ट के रिपोर्टर को धमकाया, वहीं दलाल प्रदीप जैन के रिश्तेदार ने भी महिला एफआईआर के नाम पर दबाव बनाने की कोशिश की। पूरे मामले में दलाल प्रदीप के खाते में 50 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन भी मिला, जिसे शादी के बाद ‘दलाली’ के रूप में बताया गया।
असली खेल तब शुरू हुआ, जब विवाद बढ़ते ही शिवानी की पहचान, उसकी वास्तविक पृष्ठभूमि और उसका गिरोह सामने आने लगा। आरोप है कि उषा और विजय नामक व्यक्ति खुद को दुल्हन का परिवार बताकर पहले फरियादी तरुण जैन को झूठी जानकारी देते हैं, लड़की को जैन समाज की बताकर शादी करवाते हैं और शादी के बाद 12 लाख नकद व सोने-चांदी के आभूषण झपट लेते हैं। जब सच्चाई का खुलासा हुआ तो वही लोग तरुण से 10 लाख रुपए अतिरिक्त मांग रहे हैं। इस पूरे खेल की सबसे घिनौनी कड़ी है महिला थाना इंदौर का हस्तक्षेप। आरोप है कि महिला थाने में लुटेरी दुल्हन से साठगांठ कर फरियादी पर ही प्रकरण दर्ज कर दिया गया।
अगले अंक में…
लुटेरी दुल्हन गिरोह में तांत्रिक की एंट्री का सनसनीखेज खुलासा
बैंगलुरु पुलिस ढूंढ़ रही, लेकिन आरोपी इंदौर के महिला थाने के ‘संपर्क में’
बैंगलुरु (मांड्या) पुलिस ने 6 जनवरी 2025 को शिवानी राठौर (24), शोभा राठौर (65), विकास राठौर (30) और दलाल प्रदीप जैन (50) पर आधिकारिक रूप से प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। फरियादी तरुण जैन द्वारा दिए गए ज्वेलरी बिल, लेन-देन, दस्तावेज और बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में इंदौर आई, लेकिन निपानिया स्थित 308-A गोयल एवेन्यू का पूरा घर खाली मिला। सभी आरोपी फरार हो गए। हैरानी की बात यह कि जब बैंगलुरु पुलिस इंदौर आकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास करती है, तो आरोपी हवा हो जाते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद वही शिवानी राठौर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाती है और मामला तत्काल दर्ज भी हो जाता है!
19 मई 2025 को महिला थाना इंदौर ने बिना किसी क्रॉस चेक के बिना दूसरे राज्य की एफआईआर का संज्ञान लिए तुरंत केस दर्ज कर फरियादी को इंदौर बुलाया, फिर गिरफ्तारी की धमकी देकर मोटी रकम लेकर मामला ‘कैसे निपटाना है’, इसकी कथित गाइडलाइन भी दी गई। यह अपने आप में कानून की पूरी मशीनरी पर सवाल खड़ा करती है। क्या सचमुच एक देश के दो राज्यों में दो कानून चल रहे हैं? या फिर ‘शुभ-लाभ’ का खेल कानून पर भारी पड़ रहा है?
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!