फिंगर प्रिंट से पकड़ाए शातिर चोर: पूर्व जज के रिश्तेदार के यहां की थी चोरी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पॉश इलाके में हुई एक हाई-प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने फिल्मी अंदाज में खुलासा किया है। यह कहानी किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं है। बता दें कि, बीती 13 अक्टूबर को पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में एक पूर्व जज के रिश्तेदार के फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया था।
फिंगरप्रिंट्स पीछे छोड़ गए
चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया और कीमती जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। लेकिन एक छोटी सी गलती कर बैठे, वे अपने फिंगरप्रिंट्स पीछे छोड़ गए।
सटीक जानकारी
डीसीपी राजेश व्यास की टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स जुटाए और उन्हें रिकॉर्ड शाखा में जाँच के लिए भेजा। जब मिलान हुआ, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
फिंगरप्रिंट्स भोपाल के कुख्यात अपराधी सैय्यद अहमद शाह उर्फ बॉबी के निकले, जिस पर अलग-अलग राज्यों में 50 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज हैं।
गिरोह के मुख्य सरगना की हो गई मौत
पुलिस ने जब भोपाल के हनुमानगंज में दबिश दी, तो पता चला कि गिरोह के मुख्य सरगना सैय्यद अहमद शाह की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। पूछताछ में सामने आया कि चोरी की वारदात के महज एक हफ्ते के भीतर ही उसे दिल का दौरा पड़ा था।
हालांकि, पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर भोपाल जाकर दो सक्रिय सदस्यों अब्बू सोहेल शाह (मृतक आरोपी का बेटा, निवासी भोपाल), मोहम्मद नासिर (निवासी साउथ एक्स, नई दिल्ली) को धर दबोचा है।
लाखों का सामान बरामद
पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 7 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और एक चोरी की बाइक बरामद की है। जाँच में पता चला है कि आरोपियों ने छोटी ग्वालटोली इलाके से बाइक चुराई थी ताकि वारदात के समय पहचान छिपाई जा सके।
चोरो ने जेवर सुनारों को बेच दिए थे। पुलिस ने अभी इस वारदात में सुनारों को आरोपी नहीं बनाया है।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!