मार्क क्लब में अंदर मारपीट बाहर घंटों हंगामा: आर्मी जवानों ने घेरा क्लब; टीआई सोनी की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद
Khulasa First
संवाददाता

पूरी बिल्डिंग की लाइट बंद कर भीड़ हटाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्काय कॉर्पोरेट पार्क बिल्डिंग स्थित मार्क क्लब में शनिवार देर रात ऐसा हंगामा हुआ कि पूरा परिसर तनावपूर्ण माहौल में बदल गया। क्लब के भीतर हुई मारपीट के बाद मामला इतना बढ़ा कि आर्मी के कई जवान क्लब के बाहर इकट्ठा हो गए और मारपीट करने वालों को तलाशने लगे। हालात बिगड़ते देख लसूड़िया टीआई तारेश सोनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और समय रहते मामला शांत कराया। टीआई की तत्परता ने एक बड़ी घटना होने से रोक दी।
जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे मार्क क्लब में आर्मी के जवान अपने दोस्त के साथ पार्टी करने आए थे। इसी दौरान जवान के दोस्त ने क्लब में किसी की टेबल पर बियर की बोतल रख दी, जिस पर वहां मौजूद युवकों ने आपत्ति ली। बात बढ़ती चली गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। क्लब में मौजूद लोगों ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन माहौल बिगड़ता गया और जमकर हाथापाई हुई। जैसे ही क्लब में विवाद की खबर अन्य जवानों तक पहुंची कई आर्मी जवान तुरंत क्लब पहुंचे और अंदर मारपीट करने वाले युवकों को ढूंढने लगे। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और क्लब के बाहर दर्जनों जवान आ गए। भीड़ बढ़ते ही क्लब परिसर समेत पूरी बिल्डिंग में दहशत फैल गई।
पुलिस से भी बहस करना शुरू कर दिया- उधर, घटना की सूचना मिलते ही टीआई तारेश सोनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्लब के बाहर खड़े जवानों ने पुलिस से भी बहस करना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक पुलिस और जवानों के बीच गहमागहमी चलती रही। स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए टीआई सोनी ने मोर्चा संभाला, जवानों से शांत रहने की अपील की और समझाइश देते रहे। आखिरकार पुलिस जवानों को शांत कराने में सफल रही और उन्हें वहां से रवाना किया।
12 बजे के पहले बंद हुए क्लब बार
वहीं विवाद के बाद बिल्डिंग में मौजूद अन्य क्लब, पब और बार संचालकों ने तुरंत बंद कर दिए। 12 बजे से पहले ही क्लब पब की पूरी भीड़ को बाहर कर दिया गया और अपने अपने क्लब पब बंद कर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक उज्जैन के थे, जो जवानों की भीड़ देखकर भाग निकले थे तो कुछ क्लब में ही छुप गए। जिन्हें जवानों के जाने के बाद बाहर निकाला गया।
संबंधित समाचार

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!