सेशन कोर्ट में फर्जी फैसला कांड पर जोरदार बहस: रावत, वर्मा को जेल या बेल पर फैसला कल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर
ब्राह्मण बेटियों पर असभ्य बयान देने वाले आईएएस संतोष वर्मा के पक्ष में फर्जी फैसला देने के आरोप में फंसे तत्कालीन स्पेशल जज विजेंद्रसिंह रावत की अग्रिम जमानत अर्जी पर बुधवार को सेशन कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। एसीपी विनोद दीक्षित की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। जमानत पर अंतिम निर्णय शुक्रवार को सुनाया जाएगा।
एसीपी विनोद दीक्षित ने कोर्ट में रावत और आईएएस संतोष वर्मा के बीच मिलीभगत का आरोप दोहराया। उन्होंने बताया जिस फैसले के आधार पर वर्मा ने आईएएस अवॉर्ड हासिल किया, वह रावत की कोर्ट में सुबह 4 से 7 बजे के बीच टाइप हुआ था। रावत की मोबाइल टावर लोकेशन उसी समय जिला कोर्ट परिसर की पाई गई। एसीपी ने यह भी याद दिलाया कि फर्जी आदेश के खुलासे के बाद विजेंद्र रावत ने ही 2021 में एमजी रोड थाने में संतोष वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में परत-दर-परत सच सामने आ रहा है।
फैसला छुट्टी के दिन टाइप हुआ, मेरे कोर्ट का नहीं
रावत की ओर से पूर्व न्यायाधीश विष्णुकुमार सोनी ने पक्ष रखते हुए कहा विवादित आदेश पर भले ही 6 अक्टूबर 2020 की तारीख है लेकिन उस दिन रावत छुट्टी पर थे। उनका कहना है फैसला पूरी तरह फर्जी है,यह रावत की कोर्ट से नहीं हुआ। उन्हें फंसाया जा रहा है।
कंप्यूटर हार्ड डिस्क ने किया खुलासा
लोक अभियोजक अभिजीतसिंह राठौर ने कोर्ट को बताया विवादित आदेश की तारीख 6 अक्टूबर है मगर यह फैसले 5 और 7 अक्टूबर को टाइप किए गए थे। रावत की कोर्ट के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जांच में यह तथ्य स्पष्ट हुआ। दोनों दिन टाइपिंग का समय तड़के 4 से 7 बजे के बीच सामने आया।रावत की ओर से कहा गया उनकी पत्नी का निधन हो चुका है, दो बच्चे हैं, कहीं भागने वाले नहीं हैं इसलिए अग्रिम जमानत दी जाए। इस तर्क और अभियोजन पक्ष की आपत्तियों को सुनकर सत्र न्यायाधीश प्रकाश कसेर ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
एक और सीनियर जज पर भी शक की सूई
इस मामले में एक अन्य वरिष्ठ जज भी संदेह के घेरे में है। बताया जा रहा है संतोष वर्मा की दोस्ती पहले इसी जज से हुई, उसी माध्यम से वर्मा की मुलाकात रावत से कराई गई। दोनों जजों की पत्नियां गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं, इलाज के सिलसिले से शुरू हुई जान–पहचान बाद में फैसले तक पहुंच गई। कल साफ होगा रावत को गिरफ्तारी से राहत मिलेगी या नहीं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!