सहारा सिटी होम्स में छिपी है मादा तेंदुआ, रहवासियों में दहशत: कोई हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
KHULASA FIRST
संवाददाता

वन विभाग बता रहा बिल्ली
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
बायपास की तमाम कॉलोनियों में असुरक्षा और असुविधाओं का मामला अभी भी गर्मा रहा है। यहां 18 दिसंबर को घुसी मादा तेंदुआ अभी तक बाहर नहीं निकली।
30 दिसंबर की शाम उसे देखा गया, जिसके बाद फिर नजर नहीं आई। माना जा रहा है कि वह कॉलोनी में ही कहीं छिपी है और शिकार की फिराक में है। इससे रहवासियों में दहशत का माहौल है और शाम ढले ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं।
मादा तेंदुआ से पूर्व नर तेंदुआ भी इसी कॉलोनी में दहशत मचा चुका है, जो 12 दिसंबर को घुसा था और 17 की अलसुबह पकड़ा गया था। इसके अगले दिन 18 दिसंबर की अलसुबह मादा तेंदुआ कॉलोनी में घुस आई, जो अब भी यहीं है।
कई दिन तक उसका मूवमेंट नजर आया और वन विभाग के अधिकारी भी डेरा डाले रहे। आखिरकार मान लिया गया कि वह अब कॉलोनी से निकल गई, लेकिन 30 दिसंबर की शाम 5.43 बजे वह कॉलोनी के भारत माता मंदिर के सामने के जंगली एरिया में दिखाई दी।
सिक्योरिटी सुपरवाइजर रामदास चौधरी ने जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो मादा तेंदुआ घूमती दिखी। इस पर उन्होंने वन विभाग और कॉलोनी के रहवासी संघ अध्यक्ष अजयपाल सिंह को सूचित किया।
चर्चा के दौरान सीसीटीवी फुटेज देख वन विभाग के रेंजर शेरसिंह कटारिया ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह तो बिल्ली है। हालांकि उन्होंने टीम भेजी, जिसे कोई ठोस जानकारी या सुराग नहीं मिला।
चूंकि तेंदुआ प्रजाति का जानवर लंबे वक्त तक शिकार के बिना नहीं रह सकता, इसलिए तय है कि वह कहीं छिपकर शिकार की फिराक में है।
हालांकि उसके लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में मुर्गी रखी गई, लेकिन मादा तेंदुआ पिंजरे के इर्द-गिर्द भी नहीं फटक रही।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!