खबर
टॉप न्यूज

बेखौफ रेत माफिया: SDM पर ट्रैक्टर से किया जानलेवा हमला; अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

15 दिसंबर 2025, 2:58 pm
शेयर करें:
बेखौफ रेत माफिया

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
रेत माफिया के बेखौफ इरादे एक बार फिर सामने आए हैं। सोमवार सुबह मिहोना बायपास पर अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंचे लहार SDM विजय सिंह यादव की सरकारी गाड़ी को रेत से भरे ट्रैक्टर ने जानबूझकर टक्कर मार दी।

यह हमला कार्रवाई से बचने के लिए किया गया, जिसमें गनीमत रही कि SDM समेत किसी को गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर से SDM की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

जानबूझकर मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, लहार SDM विजय सिंह यादव को अवैध खनन से हो रहे रेत परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी। वे तुरंत अपनी टीम के साथ मिहोना बायपास पहुंचे। वहां उन्हें बिना रॉयल्टी और ओवरलोड रेत से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मिलीं।

जब SDM यादव ने इन वाहनों को रोकने की कोशिश की, तो एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने अधिकारियों पर दबाव बनाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए, जानलेवा इरादे से ट्रैक्टर को सीधे SDM की सरकारी गाड़ी में घुसा दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सरकारी वाहन के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा।

सख्त धाराओं में केस दर्ज
इस दुस्साहसिक घटना के बाद SDM ने तुरंत मिहोना थाना प्रभारी को फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से पकड़ लिया। दोनों जब्त वाहनों को फिलहाल थाने में खड़ा करवाया गया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवरों के खिलाफ अवैध रेत परिवहन, ओवरलोडिंग, शासकीय कार्य में बाधा, और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
SDM विजय सिंह यादव ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, "रेत माफिया द्वारा चलाए जा रहे ये ओवरलोड और तेज गति वाले वाहन न सिर्फ कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा बने हुए हैं।"

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि "ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या राजनीतिक/अन्य दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।"

टैग:

संबंधित समाचार

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू
Top News

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

about 13 hours ago
पिकनिक बनी मातम
Top News

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

about 13 hours ago
दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले
Top News

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

about 13 hours ago
सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश
Top News

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

about 14 hours ago
श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष
Top News

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

about 14 hours ago
साधु बनकर युवक से ठगी
Top News

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

about 14 hours ago
गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ
Top News

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

about 14 hours ago
रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन
Top News

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

about 14 hours ago
गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश
Top News

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

about 14 hours ago
ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू
Indore

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

about 14 hours ago
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

about 14 hours ago
लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस
Top News

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

about 14 hours ago
iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह
Top News

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

about 14 hours ago
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर
Top News

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

about 15 hours ago
55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार
Top News

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

about 15 hours ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

about 15 hours ago
अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
Top News

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

about 15 hours ago
जय श्री महाकाल का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

जय श्री महाकाल का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 15 hours ago
कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव
Top News

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!