खबर
Top News

बच्चे को स्कूल से ला रहे पिता पर हमला: दो बदमाशों ने रोककर लोहे के पाइप से पीटा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

20 दिसंबर 2025, 4:38 pm
शेयर करें:
बच्चे को स्कूल से ला रहे पिता पर हमला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आदतन अपराधियों द्वारा मारपीट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कल हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया में बेटे को स्कूल से घर लेकर जा रहे पिता पर दो युवकों ने गालीगलौज कर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

सुखलिया निवासी पीड़ित मनोज वर्मा के मुताबिक उसके बेटे की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी वजह से वह उसे हरि पब्लिक स्कूल से लेकर सुखलिया मेन रोड स्थित घर जा रहा था। घर के पास गली में गाड़ी मोड़ते समय सामने से सागर बामदले और अनुज दीक्षित नामक दो युवक आए और गालियां देने लगे।

विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने लोहे के पाइप से पैर पर हमला कर दिया, जिससे पैर की हड्डी टूट गई। दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी आए दिन सुखलिया कॉम्प्लेक्स के आसपास बैठकर नशा करते हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296(बी), 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पैर की हड्डी टूटी, होगा ऑपरेशन
इधर, पीड़ित मनोज वर्मा ने खुलासा फर्स्ट को बताया घटना के बाद परिजन अस्पताल ले गए, जहां एक्स-रे कराने पर पैर की हड्डी अलग दिखी। इस पर डॉक्टर ने ऑपरेशन करने को कहा है। मैंने पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया, जिसमें आरोपी हमला करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 5 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 6 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 6 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 6 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 6 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 7 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 7 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 7 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 7 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 7 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 7 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 7 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 7 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 7 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 8 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 8 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 8 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!