खबर
टॉप न्यूज

सांवेर विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने मांगों को लेकर निकाली किसान न्याय यात्रा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

09 दिसंबर 2025, 6:58 pm
शेयर करें:
सांवेर विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने मांगों को लेकर निकाली किसान न्याय यात्रा

आउटर रिंग रोड और ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को निरस्त करें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस के सचिव विजय राठौर द्वारा किसान न्याय यात्रा का आयोजन एवं नेतृत्व किया गया। यात्रा में राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मध्यप्रदेश की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में यह न्याय यात्रा ग्राम कनाड़िया से प्रारंभ होकर बेगमखेड़ी, खत्रीखेड़ी, बुराणाखेड़ी, सेमलिया चाऊ होते हुए खुड़ैल खुर्द स्थित तहसील कार्यालय पहुंची, जहां किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम नीरज खरे को ज्ञापन सौंपा।

यात्रा में 200 से अधिक ट्रैक्टर व वाहनों का काफिला रैली के रूप में शामिल हुआ। मार्ग में प्रत्येक ग्राम में किसानों और ग्रामीणों द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। तहसील कार्यालय पहुंचने पर नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।

शासकीय भूमि आवंटित की जाना चाहिए- सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार उद्योगपतियों के करोड़ों-अरबों रुपए के कर्ज माफ कर सकती है, तो किसानों का कर्ज क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि रोड निर्माण के दौरान किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है।

ऐसे में किसानों को मुआवजा नहीं, बल्कि उसी गांव में शासकीय भूमि आवंटित की जाना चाहिए। यदि संबंधित गांव में शासकीय भूमि उपलब्ध न हो तो पास के गांव में दी जाए। किसानों व आमजन की प्रमुख मांग आउटर रिंग रोड और ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को निरस्त करने की है, क्योंकि इन परियोजनाओं की कोई वास्तविक आवश्यकता नहीं है।

प्रदेश के किसानों की आवाज बुलंद करना है- उन्होंने कहा कि मनमाड़ रेलवे लाइन के भूमि अधिग्रहण में भी किसानों को उपलब्ध शासकीय भूमि आवंटित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार यदि उद्योगपतियों को एक रुपए की लीज पर जमीन दे सकती है तो किसानों को क्यों नहीं?

उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा का उद्देश्य केवल इंदौर जिले से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश के किसानों की आवाज को बुलंद करना है। आगामी समय में ऐसी किसान यात्राएं प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएंगी। सभा को देवास लोकसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय, यात्रा आयोजक विजय (बंटी) राठौर, पार्षद सीमा मालवीय, जनपद उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौर, किसान नेता हंसराज मंडलोई, जिला परिषद पूर्व सदस्य यशवंत केलोदिया आदि ने भी संबोधित किया।

ज्ञापन का वाचन यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव चेतन पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पप्पू पटेल, प्रदीप दरबार, रविंद्र जायसवाल, राजा यादव, पवन पटवारी, राजेंद्र सिंह हरणिया, महेश पटेल, आनंदीलाल, भूचाल, कृष्णकांत पटेल, विष्णु चौधरी, सोहनलाल पटेल, पवन गहलोत, मनमोहन चौधरी, धर्मेंद्र चौहान, कृष्ण मंडलोई, जितेंद्र पटेल, मानसिंह तंवर, संजय दुबे, सत्यनारायण दुबे, प्रेम बागवान, पप्पू खींची, करणसिंह चौधरी, संतोष सोमतिया, अनिल पटेल, रूपसिंह दरबार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी और किसान उपस्थित थे।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

3 minutes ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

10 minutes ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

10 minutes ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

24 minutes ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

29 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

35 minutes ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

44 minutes ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 1 hour ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 2 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 2 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 3 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!