खबर
टॉप न्यूज

वसूली वालों को उल्टे पैर लौटा रहे किसान, कहा- शिवराज का वादा है, हम कर्ज नहीं चुकाएंगे

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331खुलासा फर्स्ट, इंदौर । किसानों पर अब भी कर्ज है और वे इसे नहीं चुका रहे हैं। कांग्रेस की सरकार गिराने वाली भाजपा और उसकी प्रदेश सरकार के रुख से किसान अचंभित और आक्रोश

Khulasa First

संवाददाता

24 नवंबर 2025, 3:41 pm
277 views
शेयर करें:
वसूली वालों को उल्टे पैर लौटा रहे किसान, कहा- शिवराज का वादा है, हम कर्ज नहीं चुकाएंगे

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331खुलासा फर्स्ट, इंदौर
किसानों पर अब भी कर्ज है और वे इसे नहीं चुका रहे हैं। कांग्रेस की सरकार गिराने वाली भाजपा और उसकी प्रदेश सरकार के रुख से किसान अचंभित और आक्रोशित हैं और इसकी वजह है सरकार द्वारा किसानों से 2 लाख रुपये तक के कर्ज और इस पर चढ़े ब्याज की वसूली करवाना।

दूसरी तरफ, डिफाल्टर किसानों के ब्याज की राशि माफ करने की घोषणाएं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बार-बार कर रहे हैं। सरकार द्वारा वादा पूरा नहीं करने से नाराज किसान न तो मूल, न ही ब्याज अदायगी कर रहे हैं। यही नहीं, बैंक का बकाया वसूल करने वालों को सरकार की घोषणा याद दिलाकर चलता कर दिया जा रहा है।

भाजपा सरकार के लिए यह मामला मुश्किलें बढ़ा रहा है। इसकी जड़ में मप्र की अल्पकालिक कांग्रेस सरकार द्वारा की गई कर्ज माफी भी है।

अपनी डेढ़ साला सरकार में अपने चुनावी वादे के मुताबिक कांग्रेस, जैसे-तैसे दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ कर रही थी, लेकिन फिर से सत्ता पाने को उतावली भाजपा को यह मंजूर नहीं था। चाल, चरित्र और चेहरा ताक पर रख भाजपा ने तख्ता पलटकर अपनी सरकार बना ली। कांग्रेस के उलट इस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं करने का ऐलान कर दिया।

अपने सत्ता कार्यकाल में अनेकोनेक जनहित योजनाओं पर खजाना खाली करने वाली भाजपा सरकार ने कर्ज का सिर्फ ब्याज माफ करने का वादा किया।

बहाए मगरमच्छ वाले आंसू और किया केवल ब्याज माफी का वादा: विधानसभा में सभी नेताओं ने किसानों की कमजोर आर्थिक स्थिति पर मगरमच्छ वाले आंसू बहाए और गहरी चिंता जताते हुए राष्ट्र हित में कर्ज की बजाय ब्याज माफी का वादा और घोषणा की। तब से अब तक छल कपट और झूठ की राजनिति का काफी पानी बह चुका है, इसलिए अब ऋण और ब्याज वसूली का सरकारी डंडा चल पड़ा है।

इससे अब तक धैर्य रखने वाले किसानों में आक्रोश पैदा हो चुका है और उन्होंने भी सरकार को उसी की भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया है। सरकार को चुनौती देता इस तरह का खेती किसानी का वाकया हाल ही में सामने आया है, जिसके गहरे राजनीतिक मायने हैं। इंदौर के समीप ग्राम उमरिया में किसानों ने दूधिया की सहकारी समिति से आए वसूली अधिकारी को कर्ज की राशि तो दूर ब्याज की अदायगी तक नहीं की और खरी-खरी सुनाते हुए उल्टे पांव लौटा दिया।

वसूली नोटिस पर वसूली अधिकारी से ही लिखवाया सीएम का आश्वासन: 
किसान नेता आनंद ठाकुर ने बकायदा वसूली नोटिस पर अपने जवाब में वसूली अधिकारी से ही लिखवाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 नवंबर 2022 को भोपाल में आयोजित भारतीय किसान संघ की गर्जना रैली प्रदर्शन में आश्वस्त किया था कि डिफाल्टर बैंक खाते वाले किसानों से ब्याज नहीं लिया जाएगा।

आयोजन में डिफाल्टर किसानों के कर्ज के ब्याज की माफी का वादा किया था, इसलिए किसान ब्याज की राशि जमा नहीं करना चाहते। बता दें कि भाकिसं के प्रांतीय पदाधिकारी आनंद ठाकुर भी इस रैली में शामिल थे। तीन से चार बरस में आनंद के खाते की राशि पर 3 लाख 26 हजार रुपये का ब्याज चढ़ गया है, साथ में दो खातों की मूल कर्ज राशि 4 लाख रुपये अलग है। प्रदेश में ऐसे लाखों किसान हैं। ये सारे किसान लालच में आकर सत्तालोलुप राजनेताओं की भ्रष्ट राजनीति के शिकार हुए हैं। सत्ता षड्यंत्रों के मारे किसानों की अब खूब दुर्गति हो रही है।

नौ माह पहले तक डिफॉल्टर किसानों की संख्या थी 33 लाख
करीब नौ माह पहले ऐसे किसानों की संख्या 33 लाख से अधिक बताई जा रही थी । यह संख्या दो वर्ष पूर्व जुलाई 2020 में करीब 23 लाख थी यानी 26 माह में सालाना 5 लाख बैंक खाते एनपीए की भेंट चढ़ गए। बैंकिंग से जुड़े जानकार बताते हैं कि प्रदेश में किसानों के अल्पावधि कर्ज के करीब एक करोड़ खाते हैं, जिसमें से 33 लाख खाते डिफॉल्टर हैं।

इस हिसाब से मप्र में हर तीसरा किसान बैंक या सहकारी समितियों का डिफॉल्टर है। डूबत खाते यानी एनपीए में गई बैंक की कर्ज राशि लगभग 20 हजार करोड़ रुपये हो गई है। चुनाव नजदीक हैं इसलिए किसान बकाया कर्ज और ब्याज अदा करने के मूड में नहीं हैं, इसलिए डिफॉल्टर खातों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

इससे चिंतित सरकार डिफ‌ॉल्टर हुए किसानों के बैंक खाते नियमित कराने के उपाय ढूंढ रही है। इसे लेकर बैंक, वित्त विभाग और कृषि विभाग के बीच कई दौर की बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये कुछ राशि सीधे किसानों के खातों में डाल दी जाए। इसमें खातों की उचित रिस्ट्रक्चरिंग करना शामिल है।

सरकारी वादाखिलाफी से न घर के रहे न घाट के
वजह वही है, मूल कर्ज से ज्यादा ब्याज माथे आ गया है। आसमान से टपके खजूर में अटके किसान सरकारी वादाखिलाफी से न घर के रहे न घाट के। ऐसा इसलिए कि डेढ़ साल की कांग्रेस सरकार और अब तक करीब ढाई बरस की बीजेपी सरकार में लाखों किसानों का न कर्ज और न ही ब्याज माफ हुआ है।

सत्तालोलुप राजनेताओं ने ऐसा खेल खेला कि किसान मूल धन और इस पर चढ़ गए लाखों के ब्याज के दलदल में धंसता चला गया। इसकी कीमत किसान के साथ साथ वित्तीय संस्थानों को चुकानी पड़ रही है। दरअसल राजनेताओं के चक्रव्यूह में फंसकर किसानों ने समय पर कर्ज अदायगी नहीं की। नतीजे में 4 वर्षों में कर्ज की राशि का ब्याज इतना हो गया कि कर्ज अदायगी के लिए छोटे मध्यम किसान को घर जमीन बेचना पड़े।

दोनों दलों की ठगी के शिकार हुए किसान
इस सबसे परे इन दोनों दलों की षड्यंत्र की राजनीति के शिकार किसान अब कुछ ज्यादा ही ठगा महसूस कर रहे हैं। कारण यह है कि कर्ज 2 लाख का था, जिसका सूद मूलधन के बराबर या उससे ज्यादा हो गया है। इसका भुगतान करने में किसान असमर्थ हैं। सरकार तो सरकार है, वसूली तो करेगी इसलिए बैंक और सहकारिता समितियां /सोसायटी वसूली के फरमान जारी कर रही हैं।

कांग्रेस और बीजेपी के बीच धर्म संकट के मारे अधर में लटके किसान अब गुस्से में हैं। वसूली वालों को वे उल्टे पांव लौटा रहे हैं। भाजपा सरकार की परेशानियां भी स्पष्ट हैं। सरकारी खजाना खाली हैं। ब्याज की राशि कहां से दें। बार-बार उधार लिया जा रहा लाखों करोड़ रुपये का खर्च खुले हाथों से हो रहा है। कहां हो रहा है, क्यों और कौन कर रहा है यह रहस्य है।

खजाने की एक बड़ी राशि एक शहर के रंग रोगन और मेहमाननवाजी के नाम पर खर्च की जा रही है। इससे साफ होता है कि कांग्रेस द्वारा की गई किसान कर्जमाफी मौजूदा भाजपा सरकार के लिए अपरोक्ष चुनावी मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। इसकी वजह है कर्ज माफ होने के इंतजार में किसानों का लगातार कर्ज डिफाल्टर होते चले जाना।

कर्ज माफी से साफ इंकार कर दिया
कांग्रेस को घर तक छोड़कर आने के बाद बीजेपी ने मप्र में सरकार बनाई और कर्ज माफी से साफ इंकार कर दिया। इस पर भी किसानों में कोई हलचल नहीं हुई। कोई गुस्सा नहीं, न ही कोई विरोध का स्वर सुनाई दिया। किसानों में बीजेपी के खिलाफ कितनी नाराजगी बढ़ी और औंधे मुंह गिरी कांग्रेस सरकार से कितनी हमदर्दी हुई यह बीते डेढ़ दो साल में हुए छोटे बड़े चुनावों के नतीजों से जाहिर होता है।

बीस हजार करोड़ रुपए से अधिक एनपीए में गए
कर्ज जमा नहीं करने से वित्तीय संस्थाओं का बीस हजार करोड़ रुपये से अधिक डूबत खाते में यानी एनपीए में चले गए। साल 2022 की शुरुआत में विधानसभा से लेकर मीडिया तक में यह विषय बहस के केंद्र में रहा। उस समय की जानकारी में बताया गया कि करीब 33 लाख किसानों के खातों का पैसा डूबत खाते में है। मतलब इतने किसान कर्ज अदा नहीं कर सके हैं। कांग्रेस सरकार के कालखंड में जरूर करीब 25 लाख किसानों की ऋण माफी हुई थी। कांग्रेस ने ऋण माफी का वादा किया था।

उल्लेखनीय है कि फ्री कल्चर के ब्रह्मास्त्र से सत्ता पाने की ललक में किसानों की 2 लाख रुपये तक की सहकारी व बैंकिंग कर्जमाफी का वादा कर कांग्रेस ने गिरते पड़ते अस्थिर सरकार बना ली थी। खजाना खाली होने और अपने ही अंतर्कलह से जूझती हिचकोले खाती कांग्रेस सरकार चाहकर भी सभी किसानों के कर्ज माफ नहीं कर सकी।

उसकी सरकार पहले चरण में तकरीबन 21 लाख किसानों को कर्ज से मुक्त कर पाई। मप्र में कांग्रेस की सरकार होने से केंद्र में बैठी विरोधी दल की सरकार से कोई मदद नहीं मिली, जिससे यह काम ज्यादा कठिन होता चला गया।

इस पर अपने ही भ्रष्ट, अनियंत्रित व अहंकारी नेताओं के किए धरे को संभालते-संभालते अंततः कांग्रेस की सत्ता ढेर हो गई। इस कारण सात लाख किसानों की कर्ज माफी का दूसरा चरण अधूरा ही रह गया। इसमें सात लाख में से 2 लाख किसान ही सौभाग्यशाली रहे जिनका कर्ज माफ हो सका, क्योंकि बीजेपी ने कांग्रेस के बिकाऊ कहे जाने वाले विधायकों के साथ कांग्रेस सरकार को धराशायी कर दिया था।

मजेदार यह है कि कर्ज माफ कर रही भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार गिराने के बावजूद कर्ज और इसके ब्याज की मार से जूझते किसानों ने कभी भी बीजेपी को न कोसा न ही समय समय पर हुए चुनावों में कोई सबक सिखाया।

टैग:

संबंधित समाचार

पोस्टल असिस्टेंट की हत्या
Top News

पोस्टल असिस्टेंट की हत्या:स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मां का खून से लथपथ शव; पति फरार

1 minute ago
फर्जी एनओसी बनाने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार
Top News

फर्जी एनओसी बनाने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार:आईडीए का जाली अनापत्ति प्रमाण-पत्र टीएंडसीपी में किया था पेश

14 minutes ago
धर्मनगरी में बनेगा प्रदेश का पहला यूनिवर्सिटी कैंपस आयुष अस्पताल
Top News

धर्मनगरी में बनेगा प्रदेश का पहला यूनिवर्सिटी कैंपस आयुष अस्पताल:इतने बिस्तरों की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी; इसमें भी होगा उपयोग

26 minutes ago
लव जिहाद
Top News

लव जिहाद:बजरंग दल का फर्जी कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

about 1 hour ago
चर्चित केस में नया मोड़
Top News

चर्चित केस में नया मोड़:एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

about 1 hour ago
आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में
Top News

आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में:लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 2 hours ago
इस देश में बड़ा हादसा
Top News

इस देश में बड़ा हादसा:टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया

about 2 hours ago
पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका
Top News

पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका:आधी हुई पार्किंग फीस से नहीं लगी बोली; अब इस दिन होगी नीलामी

about 2 hours ago
विधवा से गैंगरेप
Top News

विधवा से गैंगरेप:डकैती के इरादे से घुसे इतने हथियारबंद बदमाश; विरोध करने पर महिला से दरिंदगी

about 2 hours ago
लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा
Top News

लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा:जमानत पर जेल से बाहर आते ही डराने लगा सोहेल

about 2 hours ago
डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी
Top News

डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी:पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

about 2 hours ago
जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव
Top News

जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव:पत्नी-बच्चों समेत इतने की हत्या; फिर पीड़िता और उसके परिवार को बनाया निशाना

about 3 hours ago
एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे
Top News

एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे:मंदसौर से दबोचे गए; 10-10 हजार रुपए का था इनाम

about 3 hours ago
दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें
Top News

दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें:ड्रग्स की डर्टी पार्टी को लेकर महिला मित्र ने किया सनसनीखेज खुलासा

about 3 hours ago
एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या
Top News

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या:सहयोगियों से बोले चंपत राय

about 3 hours ago
फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Top News

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

about 3 hours ago
शिव भक्ति का सैलाब
Top News

शिव भक्ति का सैलाब:अमरनाथ यात्रा-2026

about 3 hours ago
परीक्षा में हिजाब
Top News

परीक्षा में हिजाब:पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

about 3 hours ago
उपचुनाव पर सियासत तेज
Top News

उपचुनाव पर सियासत तेज:कौन बोला-भाजपा की अंदरूनी आग से प्रदेश नहीं जलना चाहिए

about 4 hours ago
ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब
Top News

ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब:युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!