पारिवारिक विवाद का मामला: अब बहू ने की शिकायत; 4 पर केस दर्ज
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहू और सास-ससुर के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने अब गंभीर कानूनी मोड़ ले लिया है। एफआईआर दर्ज न होने से नाराज बहू ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराते हुए पति, सास-ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पूरे परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कराई
बता दें कि, इस मामले में बहू की ओर से पति के खिलाफ दूसरी और पूरे परिवार के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज कराई गई है, जबकि इससे पहले सास और ससुर बहू के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा चुके हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
14 दिसंबर को लसूडिया थाना क्षेत्र के शांति निकेतन में हुए पारिवारिक विवाद का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के दो दिन बाद ससुर की शिकायत पर बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
अब इसी मामले में दिल्ली निवासी रुचि शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति नितेश सिंघानिया, सास कनकलता, ससुर विनोद और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बेटे को चोट लगने का आरोप
रुचि शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब एक सप्ताह पहले हुए विवाद के दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिसमें उसे और उसके बेटे को चोटें आईं। पहले पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, लेकिन वीडियो वायरल होने और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और FIR दर्ज की गई।
ससुर ने भी बहू पर लगाए गंभीर आरोप
करीब पांच दिन पहले 70 वर्षीय विनोद सिंघानिया ने भी अपनी बहू रुचि शर्मा और उसकी बहन के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि बहू ने उनकी पत्नी कनकलता और बेटे के साथ मारपीट की, जिससे कनकलता को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
टिफिन विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
ससुर के अनुसार, बहू घर के एक कमरे में जबरन रह रही है और अक्सर परिवार के अन्य सदस्यों से झगड़ा करती है। टिफिन में सामान रखकर बाहर भेजने को लेकर विवाद हुआ, जिस पर सास ने आपत्ति जताई तो बहू ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी विवाद ने 14 दिसंबर को हिंसक रूप ले लिया।
सीढ़ियों से दिया धक्का
शिकायत में बताया गया कि बेटे नितेश के घर पहुंचते ही बहू ने उस पर और सास पर हमला कर दिया। आरोप है कि कनकलता को सीढ़ियों से धक्का दिया गया, जिससे उनके सिर और हाथ-पैर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर बहू ने पति के हाथ पर काट लिया। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
पहले भी दर्ज हो चुके हैं केस
यह पहला मामला नहीं है। करीब दो महीने पहले भी सास कनकलता ने बहू के खिलाफ घर पर कब्जा करने के प्रयास को लेकर FIR दर्ज कराई थी। वहीं रुचि शर्मा इससे पहले गाजियाबाद और दिल्ली में भी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामले दर्ज करा चुकी है।
ससुराल वालों पर लगाए ये आरोप
रुचि का कहना है कि वह कोर्ट के आदेश पर संपत्ति अधिकार के तहत इंदौर स्थित शांति निकेतन के घर पहुंची थी। उसका आरोप है कि पति और ससुराल वाले बाउंसरों की मदद से उसे घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार अनाज के व्यापार से जुड़ा हुआ है।
दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल
फिलहाल लसूडिया पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!