खबर
टॉप न्यूज

सिर्फ खुलासा फर्स्ट से ही उम्मीद: बाकी सब मुंह ताकते मौन दर्शक क्यों

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

29 नवंबर 2025, 1:02 pm
शेयर करें:
सिर्फ खुलासा फर्स्ट से ही उम्मीद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जब भी कोई ऐसी घटना सामने आती है, जिसमें प्रशासन, सरकार या सीधे न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल उठते हों या फिर ऐसी वारदात, जिसकी सच्चाई सब जानते हैं, लेकिन बोलने का साहस किसी में नहीं होता, तब जनता की निगाहें एक ही दिशा में टकटकी लगाए देखती हैं- खुलासा फर्स्ट की ओर।

वर्दीधारियों की करतूत हो, किसी अधिकारी की गैरकानूनी दबंगई हो या गरीब-कमजोर पर अत्याचार, जब बाकी अखबार 50-100 शब्दों की दिखावटी रिपोर्ट या एक सिंगल कॉलम देकर मामले को रफा-दफा कर देते हैं, तब लोगों को याद आता है कि सच्चाई सामने लाने का जोखिम लेने वाला मंच सिर्फ खुलासा फर्स्ट ही है।

कल न्यूज-24 के ब्यूरो चीफ हेमंत शर्मा और उनके साथी कैमरामैन राजा खान पर आरटीओ के बाबू और सक्रिय दलालों ने घात लगाकर हमला किया, जमकर मारपीट की और शर्मा की हत्या तक की कोशिश की। किसी भी खबर में गहराई तक जाकर इन्वेस्टिगेशन कर उसे जनता और सरकार के सामने बेनकाब करना हो, तो भरोसा भी खुलासा फर्स्ट पर ही किया जाता है। दूरदराज के प्रदेशों से लोग इस अखबार के दफ्तर तक सिर्फ इसलिए आते हैं, ताकि अपनी पीड़ा कह सकें, अपना दर्द साझा कर सकें; क्योंकि उन्हें पता है कि सच को मंच देने की हिम्मत सिर्फ यही अखबार रखता है।

यह किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं, पर जब पूरा शहर मौन हो जाता है, जब ताकतवरों के आगे हर आवाज दबा दी जाती है, तब भी इंदौर में एक ही आवाज बुलंद होती है, चाहे कोई खबर प्रकाशित करे या न करे, खुलासा फर्स्ट निर्भीकता और साहस के साथ उसे जरूर प्रकाशित करेगा।

पीठ पीछे कितने ही लोग बातें बनाएं, कितने ही आरोप-प्रत्यारोप लगें, द्वापर से कलियुग तक इल्जाम लगते आए हैं, पर कर्म करने वाले पीछे नहीं हटते। यही खुलासा फर्स्ट की पहचान है। सच छापने का साहस, सच का खुलासा करने की हिम्मत और सच के लिए किसी कीमत पर न झुकने का जज्बा, यही इसकी असली ताकत है।

हम बस अपने और अपनी टीम के लिए यही कहेंगे- अफवाहों का दौर चल रहा है, तुरंत जवाब देना सीखिए, वरना किरदारों पर वो दाग लगा दिए जाएंगे जो आपने कभी किए भी नहीं।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

15 minutes ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

25 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

36 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

40 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

42 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 1 hour ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 1 hour ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 1 hour ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 1 hour ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 2 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!