बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए हर कोई कर रहा मदद: बाणगंगा की गोविंद कॉलोनी के रहवासियों ने एक दिन में एकत्र किए 83 हजार रुपए
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी (एसएमए) टाइप 2 नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 2 साल की मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए हर व्यक्ति अपनी ओर से यथासंभव मदद दे रहा है। दिनभर 100 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए की मदद मिल रही है। उधर, बाणगंगा क्षेत्र की गोविंद कॉलोनी में रहवासियों ने अनिका के लिए एक ही दिन में 83300 रुपए एकत्र किए और इस अभियान से जुड़े अनीश पांडे को सौंप दिए।
अन्य जगहों पर भी अनिका के लिए पैसा जुटाने का अभियान चल रहा है। पांडे ने बताया कि संस्था राष्ट्रप्रेम ने बाणंगगा क्षेत्र की गोविंद कॉलोनी के रहवासियों के बीच मासूम अनिका का जीवन बचाने के लिए मार्मिक अपील की जिसके बाद रहवासी तुरंत मदद के लिए आग आए। देखते ही देखते 83300 रुपए एकत्र हो गए। पांडे ने सबका धन्यवाद अदा किया और कहा कि उनका ये सहयोग बेबी का जीवन बचाने के लिए अविस्मरणीय है।
मानवता आपकी कृतज्ञ रहेगी। कल कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू ने खजराना गणेश मंदिर परिसर में भी कैंप लगाया और सिद्धि विनायक गणेश के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों से बेबी अनिका का जीवन बचाने की अपील की। उनकी अपील पर बड़ी संख्या में भक्तों ने अपनी ओर से राशि प्रदान की।
इस दौरान भक्तों बेबी अनिका के प्रति हमदर्दी व्यक्त की और प्रार्थना की कि भगवान श्रीगणेश उसे लंबी उम्र प्रदान करे और उसकी चंचलता, भोली मुस्कान बनी रहे। बाद में ये राशि यादव ने बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए 9 करोड़ रुपए के इंजेक्शन के लिए राशि जुटाने के अभियान के संयोजक अनीश पांडे को सौंप दी गई। इस दौरान कई लोगों की आंखों में तो आंसू आ गए और कहे कि बेबी को ये बीमारी क्यों आ गई?
अनिका को जो बीमारी है, वो लाखों बच्चों में से किसी एक में होती है। टीम अनिका कल एलआईजी चौराहा भी पहुंची जहां व्यापारी एसोसिएशन के आकाश भैया ने टीम के साथ जाकर राशि एकत्र की। नेहरू नगर रोड नंबर 9 पर व्यापारियों-दुकानदारों ने दिल खोलकर बेबी का जीवन बचाने में मदद की। पांडे ने उनका धन्यवाद किया और कहा कि ये इंदौर के लोगों की मानवता के प्रति अद्भुत मिसाल है।
टीम अनिका ने संयोजक अनीश पांडे के मार्गदर्शन में रणजीत हनुमान मंदिर पर चल रहे चार दिन उत्सव में पहुंचकर भी भक्तों से मदद की गुहार लगाई, जिस पर सैकड़ों भक्तों ने यथासंभव मदद प्रदान की। ये अभियान आज भी जारी है और कल प्रात: बाबा रणजीत सरकार की पालकी यात्रा के दौरान भी जारी रहेगी।
100 रुपए तक की मदद
बेबी अनिका का इंजेक्शन 9 करोड़ रुपए में अमेरिका से आएगा। पांडे बताते हैं कि नकद और ऑनलाइन मदद का दौर जारी है। लोग 100 रुपए की भी मदद कर रहे हैं। सवाल राशि का नहीं है, बल्कि इस बात का है कि बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए हर व्यक्ति अपनी ताकत के अनुसार मदद कर रहा है। हम उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं और मानते हैं कि ये छोटी सी राशि भी बेबी का जीवन बचाने में बड़ी मददगार साबित होगी।
आराधना नगर से 13 हजार प्राप्त
पांडे ने बताया कि बेटी अनिका शर्मा के इलाज के लिए 60 फीट रोड स्थित आराधना नगर और आसपास की कॉलोनियों में ई-रिक्शा चली जिसमें रहवासियों ने दिल खोलकर मदद की। इस दौरान 13201 रुपए प्राप्त हुए। कुछ लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट भी डाला। पांडे ने सचिन ठाकुर को गाड़ी की राशि देने के लिए साधुवाद देते हुए शहरवासियों से अपील की है कि मदद की छोटी सी राशि भी अनिका का जीवन बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।
मदद के लिए संपर्क कर रहे लोग
बेबी अनिका शर्मा की मदद के लिए लोग इस अभियान के संयोजक अनीश पांडे से मोबाइल नंबर 8319931567 पर संपर्क कर रहे हैं। विभिन्न संगठन इसी नंबर पर संपर्क कर उन्हें बुलाकर यथासंभव मदद प्रदान कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!