सुप्रीम कोर्ट की फटकार से भी नहीं सुधरे टीआई पटेल: दो और केस में पेश किए पॉकेट गवाह, क्या इंद्र के जाल में उलझेंगे अधिकारी?
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पॉकेट गवाहों के खेल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद भी चंदन नगर थाने में हालात जस के तस हैं। सुप्रीम कोर्ट से फटकार झेल चुके टीआई इंद्रमणि पटेल पर अब नया खुलासा हुआ है। कोर्ट में हलफनामा देने के बावजूद उन्हीं गवाहों को दोबारा अलग-अलग मामलों में पेश कर दिया गया। कानून के छात्र असद अली वारसी ने दस्तावेजों के साथ सुप्रीम कोर्ट को बताया सिर्फ दो लोगों को 165 प्रकरणों में गवाह बनाया गया है।
ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी असद अली वारसी ने कोर्ट को दी सूची में बताया चंदन नगर थाना क्षेत्र के सलमान कुरैशी और आमिर रंगरेज को टीआई इंद्रमणि पटेल के कार्यकाल में 165 मामलों में गवाह बनाया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही 25 नवंबर को टीआई ने कोर्ट में हलफनामा पेश किया और उसी दिन सलमान और गफ्फार को फिर गवाह बना दिया। 30 नवंबर को जुआ एक्ट के एक और प्रकरण में भी ये दोनों गवाह पेश किए।
एससी की तीखी टिप्पणी- ‘हर जगह यही क्यों मिलते हैं?’- सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने सुनवाई के दौरान टीआई से सीधा सवाल किया हर जगह यही गवाह क्यों मिलते हैं। इस पर टीआई ने गर्दन झुकाते हुए माफी मांगी थी लेकिन सुधरे नहीं। लगातार गलती कर रहे इंद्रमणि पटेल पर अधिकारी क्यों चुप्पी साधे हैं? यह सवाल उठ रहा है। अब तो लोग कहने लगे हैं इंद्रजाल में उलझे अधिकारी सुप्रीम कोर्ट में भी न उलझ जाएं।
एनडीपीएस से जुआ एक्ट तक: वही चेहरे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर को फैजान खान पर एनडीपीएस एक्ट (प्रकरण 1527/25) मे गवाह सलमान और गफ्फार 30 नवंबर को जुआ एक्ट (प्रकरण 1550/25), आरोपी शुभम, आकाश, विक्रम- फिर वही गवाह बनाए गए थे। इन दोनों मामलों की जानकारी भी सुप्रीम कोर्ट को दे दी गई है।
बदमाश भी बने गवाह!
सबसे गंभीर आरोप यह है कि कई थानों में ड्राइवरों और बदमाशों तक को गवाह बना दिया गया। लूट, चोरी, हत्या, दुष्कर्म और मारपीट जैसे संगीन अपराधों में सालों से वही नाम दोहराए जा रहे हैं।
क्या ‘पॉकेट गवाह’ ही न्याय की बुनियाद बने रहेंगे
जब सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी वही गवाह पेश हो रहे हैं, तो यह सिस्टम की गंभीर विफलता है। अब सवाल यह है कि सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद क्या पुलिस व्यवस्था सुधरेगी, या फिर ‘पॉकेट गवाह’ ही न्याय की बुनियाद बने रहेंगे।
शहरभर में फैला ‘पॉकेट गवाह’ नेटवर्क
खुलासे में सामने आया है कि केवल चंदननगर ही नहीं, शहर के कई थानों में वर्षों से कुछ तयशुदा लोगों को ही गवाह बनाया जा रहा है।
विजय नगर: मुकेश चायवाला, हरीश, शुभम, अमित
एमआईजी: दीपक, अरुण
परदेशीपुरा: संदीप, एंटोनी, सुनील
चंदन नगर: गफ्फार, सलमान कुरैशी, आमिर रंगरेज
अन्नपूर्णा: विक्की, पिंटू, उत्कर्ष
द्वारकापुरी: मुकेश श्रीवास, मोहन हटकर
भंवरकुआं: संदीप प्रजापत
जूनी इंदौर: अय्यूब सिराज
तेजाजी नगर: सुनील परमार
राजेंद्र नगर: आरिफ खान, अय्यूब, सिराज, शाकिर, राहुल
सदर बाजार: शाहबाज उर्फ महाराज, रफीक डालर
लसूड़िया: निर्भय चायवाला
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!