खबर
टॉप न्यूज

संपदा शाखा के भ्रष्टाचार को दबाने में जुटे अफसर: आईडीए अफसरों की मनमानी का खुलासा होने के बाद सीईओ ने किया हजारों प्रकरणों के निराकरण का दावा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

27 नवंबर 2025, 5:45 pm
शेयर करें:
संपदा शाखा के भ्रष्टाचार को दबाने में जुटे अफसर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण की संपदा शाखा में अफसरों की मनमानी हावी है। इसके चलते आमजन लीज, नामांतरण सहित कई कार्यों के लिए चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन बिना शुभ-लाभ के संपदा शाखा के अफसर कार्य नहीं करते हैं। अब जब संपदा शाखा के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ और मामला सुर्खियों में आया तो आईडीए अफसर अपने मातहतों को बचाने में जुट गए। इसके चलते हजारों प्रकरणों के निपटारे की जानकारी देकर कामकाज को पारदर्शी बताया जाने लगा है।

प्लॉट खरीदने वाले लीज व नामांतरण के लिए होते हैं परेशान... इंदौर विकास प्राधिकरण में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते जो अफसर संपदा शाखा में वर्षों से पदस्थ हैं वह मनमानी कर रहे हैं। इसके चलते आईडीए की विभिन्न योजनाओं में प्लॉट खरीदने वाले लीज व नामांतरण के लिए परेशान होते रहते हैं।

सूत्रों की मानें तो आईडीए के अफसर बिना शुभ-लाभ के काम नहीं करते हैं। इसके चलते सालों से लीज व नामांतरण के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। हाल ही में जब आईडीए संपदा के कर्मचारियों की मनमानी का खुलासा हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया। अब आईडीए सीईओ अपने मातहत अफसरों को बचाने के खेल में जुट गए हैं।

आईडीए सीईओ परिक्षित झाड़े ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में आवंटित भूखंड करीब 44225 के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से करीब 43020 आवेदन जिनका नामांतरण, रजिस्ट्री, लीज नवीनीकरण, भूस्वामी अधिकार संबंधी प्रकरणों का अभियान चलाकर समय सीमा में निराकरण किया गया।

वहीं मौजूदा में 1205 प्रकरणों के निराकरण के लिए कार्रवाई अभियान के रूप में की जा रही है। सीईओ का कहना है कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में होने से प्राधिकरण कार्यालय में आवेदकों के आने की संख्या में कमी आई है। गौरतलब है कि नामांतरण, रजिस्ट्री, लीज नवीनीकरण, भूस्वामी अधिकार संबंधी निराकृत प्रकरणों से प्राधिकरण को मौजूदा वित्तीय वर्ष में अक्टूबर माह में लगभग 19 करोड़ 17 लाख रुपए की आय हुई है।

ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने के निर्देश... सीईओ ने बताया कि शासन द्वारा विभाग को ई-ऑफिस व्यवस्था लागू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते प्राधिकरण द्वारा ई-ऑफिस संचालन हेतु कार्रवाई कर जल्द ही इसी के माध्यम से कार्य शुरू किया जाएगा। जिसमें आवंटितों को घर से ही ऑनलाइन आवेदन कर ई-ऑफिस प्रक्रिया के माध्यम से प्रकरण का समय सीमा में निराकरण किया जाएगा। मौजूदा में आवंटितों द्वारा ऑनलाइन लीज नवीनीकरण के आवेदन किए जा रहे हैं, जिनका निराकरण परीक्षण के बाद नियमानुसार किया जा रहा है।

कार्रवाई पर सवाल
आईडीए द्वारा आनन-फानन में 43 हजार से अधिक संपत्तियों के प्रकरणों का निराकरण किए जाने के दावे से यह चर्चा शुरू हो गई है कि संपदा शाखा में कर्मचारियों की मनमानी के चलते ही करीब 44 हजार से अधिक आवेदन पेंडिंग हो गए। अब जब संपदा शाखा में व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ तो सीईओ ने पूरे मामले को दबाने के लिए हजारों प्रकरणों का निराकरण किए जाने का दावा कर दिया, जिससे आईडीए की साख को दाग लगने से बचाया जा सके, लेकिन हकीकत में संपदा शाखा की कार्रवाई पर सवाल लग गया है और कहा जाने लगा है कि संपदा शाखा में पदस्थ अफसर बिना शुभ-लाभ के काम नहीं करते हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 4 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 4 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 5 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 5 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 5 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 5 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 5 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 5 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 5 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 5 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 5 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 5 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 5 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 5 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 6 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 6 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 6 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 6 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!