डीएचएल इंफ्राबुल्स के डायरेक्टरों पर ईओडब्ल्यू ने कसा शिकंजा: शासन के पास बंधक रखे प्लॉट बेचने वाले फंसे
Khulasa First
संवाददाता

करोड़ों के फर्जी सौदे का खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रियल एस्टेट की आड़ में करोड़ों का खेल खेलने वाले बिल्डरों की करतूत का एक बार फिर खुलासा हुआ है। शासन के स्वामित्व में बंधक रखे प्लॉट भी बेच डालने वाली डीएचएल इंफ्राबुल्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टरों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने कार्रवाई करते हुए जालसाजी व धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
शुरुआती जांच में ही यह खुलासा हुआ कि सरकारी आधिपत्य वाले भूखंडों को निजी लाभ के लिए बेचकर न केवल खरीदारों के साथ ठगी की गई, बल्कि सरकारी खजाने को भी भारी नुकसान पहुंचाया। एजेंसी ने साफ कर दिया है कि जांच आगे बढ़ी तो आरोपी भी बढ़ेंगे और जिम्मेदार लोग कानून की जद में आएंगे।
एसपी रामेश्वर यादव ने बताया कि गोपनीय सूचना पर स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू की गई। इसमें सामने आया कि डीएचएल इंफ्राबुल्स कंपनी के डायरेक्टर संतोष सिंह, संजीव जायसवाल और अनिरुद्ध देव ने कॉलोनी सेल इंदौर में शासन के पर बंधक रखे 249 प्लॉट में से कुछ प्लॉटों में बड़ा खेल किया है।
आइकॉनस लैंडमार्क-01 और 02 प्रोजेक्ट के ये प्लॉट नियमों के तहत बेचे नहीं जा सकते थे। बावजूद इसके कंपनी ने शासन से अनुमति लिए बिना 15 बंधक प्लॉट बेच डाले। प्लॉट्स की रजिस्ट्री भी खरीदारों के नाम कर दी, जबकि स्वामित्व सरकार का था। दस्तावेजों के मिलान में यह फर्जीवाड़ा पूरी तरह साबित हो गया, जिसके बाद धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
दस्तावेज खंगाल रही ईओडब्ल्यू, खरीदार भी आ सकते हैं रडार पर
फर्जी प्लॉट सौदों के खुलासे के बाद ईओडब्ल्यू की टीम अब खरीदारों के बयान ले रही है। संदिग्ध दस्तावेजों की जांच कर रही है और सरकारी नुकसान का हिसाब जुटा रही है। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार जांच में कई और नाम सामने आने की पूरी संभावना है।
खरीदारों को भी यह साबित करना होगा कि उन्होंने जानबूझकर गलत सौदे में साथ नहीं दिया वरना उन पर भी कानून की आंच आ सकती है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!