EOW ने कालोनी के संचालकों पर दर्ज की एफआईआर: बंधक प्लॉट बेचने के मामले में
Khulasa First
संवाददाता

तीन डायरेक्टरों पर 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला; 249 बंधक भूखंडों में से 15 प्लॉट बिना अनुमति बेचने का आरोप
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने डीएचएल इंफ्राबुल्स इंटरनेशनल प्रा. लि. के संचालकों के खिलाफ बंधक प्लॉट बेचने के मामले में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू भोपाल को मिली शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत क्रमांक 266/2025 की जांच और सत्यापन के बाद मामला पंजीबद्ध किया गया।
बंधक प्लॉट की गलत बिक्री का खुलासा
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल में दर्ज शिकायत 266/2025 की जांच में यह सामने आया कि डीएचएल इंफ्राबुल्स इंटरनेशनल प्रा. लि. के संचालकों ने बंधक संपत्तियों को नियमों के विपरीत बेच दिया। जांच में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें—
संतोष कुमार सिंह पिता शिवप्रसाद सिंह
संजीव पिता अशोक जायसवाल
अनिरुद्ध पिता मधुकर देव सहित अन्य लोग शामिल हैं।
इन आरोपियों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू भोपाल ने IPC की धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रकरण की विस्तृत जांच EOW एसपी रामेश्वर यादव के निर्देशन में जारी है।
यह हैं कंपनी के तीनों संचालक
डीएचएल इंफ्राबुल्स इंटरनेशनल प्रा. लि., 301, मेगापोलिस टॉवर, 579 एम.जी. रोड, इंदौर के संचालकों की जानकारी इस प्रकार है—
संतोष कुमार सिंह, पिता शिवप्रसाद सिंह – डायरेक्टर
संजीव, पिता अशोक जायसवाल – डायरेक्टर
अनिरुद्ध, पिता मधुकर देव – डायरेक्टर तथा अन्य जिम्मेदार व्यक्ति।
कुल कितने प्लॉट थे बंधक
कंपनी ने कॉलोनी सेल इंदौर में कुल 249 भूखंड बंधक रखे थे। ये प्लॉट आईकॉनस लैंडमार्क–01 और 02 परियोजनाओं के थे। विकास कार्य के बदले ये भूखंड शासन के पास बंधक थे और इनका स्वामित्व कॉलोनी सेल/शासन के पास ही माना जाता है।
कंपनी ने इन भूखंडों को शासन से मुक्त नहीं कराया था, न ही अपर कलेक्टर से कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके बावजूद आरोपियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए 15 बंधक भूखंडों को बेचा और उनकी रजिस्ट्री अन्य खरीदारों के नाम पर कर दी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!