राजवाड़ा के सौंदर्य को नुकसान पहुंचा रहा अतिक्रमण: ऐतिहासिक धरोहर के पीछे पक्की दुकानों के कारण सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजवाड़ा के पास अतिक्रमण इस ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके पीछे की ओर बनी पक्की दुकानों से जहां इस भव्य इमारत का सौंदर्य प्रभावित हो रहा है, वहीं सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इन सबका असर पर्यटन पर पड़ रहा है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पिछले वर्षों में जहां छोटे फुटपाथी और अस्थायी दुकानदारों को हटाया गया, वहीं राजवाड़ा से सटी स्थायी दुकानों का अतिक्रमण अब भी जस का तस है। कई बार यहां से अतिक्रमण हटाने के दावे किए गए, लेकिन फिर भी कार्रवाई न होने से व्यापारी नगर निगम, पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन पर अंगुली उठा रहे हैं।
उनका कहना है कि सड़क और फुटपाथ हटाने की कार्रवाई के दौरान इन दुकानों से जुड़े संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और आंदोलन भी किए, लेकिन दुकानें राजवाड़ा के पीछे की ओर फैलकर धरोहर को बदरंग कर रही हैं। पुरातत्व नियमों के मुताबिक किसी भी संरक्षित स्मारक के आसपास निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध है, लेकिन राजवाड़ा पर इसका पालन नहीं हो रहा।
कई दुकानदारों द्वारा पक्के निर्माण कर लोहे के पाइप पर कपड़ों का डिस्प्ले, साइन बोर्ड और लोहे के चकरे लगाकर इस ऐतिहासिक इमारत को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यहां आने वाले बाहरी लोग ये स्थिति देख व्यथित हो जाते हैं।
निगम अफसर नहीं करते ठोस कार्रवाई
व्यापारियों का कहना है नगर निगम के अधिकारी इन अतिक्रमण को हटाने का दावा तो करते हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं करते। क्या किसी दबाव के चलते इन दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं हो रही?
शहर के जागरूक नागरिकों का भी कहना है कि राजवाड़ा की ऐतिहासिक इमारत को बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इसकी पहचान खोने का अंदेशा है।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!