एलिवेटेड कॉरिडोर दोबारा होगा सर्वे: यातायात बढ़ाने के लिए चौराहों पर उतारेंगे भुजाएं, बनेंगी रोटरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एलआईजी चौराहे से नवलखा तक बनाने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए दोबारा सर्वे होगा। इसमें चौराहो पर ऐलीवेटेड कॉरिडोर की भुजाएं उतारने और रोटरी बनाने का मसौदा तैयार किया जाएगा। यह कॉरिडोर मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होने से निर्माण को बेहतर बनाने की कवायद जारी है।
यातायात को सुगम बनाने के लिए एबी रोड पर एलआईजी से नवलखा चौराहे तक छह किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का प्रस्ताव है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस प्रोजेक्ट के संबंध में शनिवार को बैठक ली।
इसमें कहा नए सिरे से ट्रैफिक सर्वे किया जाए। बैठक में बताया गया ट्रैफिक आसान करने के लिए चौराहो पर भुजाए उतारी जाएंगी साथ ही तीन जगह रोटरी भी बनाई जाएंगी। ये एलआईजी चौराहा, शिवाजी वाटिका और नवलखा चौराहे पर बनेंगी।
एलआईजी, गिटार चौराहा, व्हाइट चर्च रोड और नवलखा चौराहे पर भुजाएं उतारी जाएंगी। निर्णय लिया गया कॉरिडोर एलआईजी गुरुद्वारे से नवलखा के आगे तक बनेगा। छह किमी से ज्यादा लंबे कॉरिडोर पर 300 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च होगी।
समय सीमा तय
बताया जाता है निर्माण के लिए दो साल की समय सीमा तय की गई है। ट्रैफिक से निर्माण पर असर होगा। बीआरटीएस के नीचे की लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इससे ऐलीवेटेड कॉरिडोर समयसीमा में तैयार करना अफसरों के लिए चुनौती साबित होगा।
ज्ञात रहे विशेषज्ञों ने पिछले सर्वे में लंबी दूरी का ट्रैफिक चार प्रतिशत से भी कम माना था, लेकिन नए सर्वे के बाद चौराहो पर भुजाएं उतारे जाने से ट्रेफिक का दबाब अधिक होगा।
मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलीवेटेड कॉरिडोर को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बना लिया है। अधिकारियो को हिदायत दी है निर्माण में मापदंड और गुणवत्ता का पालन किया जाए। इसका निर्माण शहर के यातायात को नई दिशा देने वाला साबित हो। इसके बाद ही मंत्री ने अधिकारियों को नए सिरे से सर्वे के निर्देश जारी किए।
संबंधित समाचार

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!