खबर
Top News

बुजुर्ग से ठगी: बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 55 हजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जनवरी 2026, 1:39 pm
शेयर करें:
बुजुर्ग से ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एटीएम से पैसे निकालने गए एक बुजुर्ग को शातिर ठगों ने बड़ी चालाकी से अपना शिकार बना लिया। तीन बदमाशों ने बुजुर्ग को बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और पिन नंबर देख लेने के बाद दूसरे एटीएम से करीब 55 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मशीन हैंग होने का दिया झांसा
परदेशीपुरा थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित राजेश जोशी (65), निवासी सत्यम विहार, ईएसआई कंपाउंड, नंदानगर, सहकारी संस्था के नीचे लगे एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने कार्ड मशीन में डाला, तभी पीछे से आए एक युवक ने कहा कि मशीन हैंग हो गई है और कार्ड निकालकर दोबारा डालने को कहा।

इसी दौरान दो अन्य युवक भी वहां आ गए। तीनों ने मिलकर बुजुर्ग को जल्दबाजी में उलझाया और उनका असली एटीएम कार्ड लेकर नकली कार्ड थमा दिया।

ऐसे हुआ ठगी का खुलासा
जब एटीएम से पैसे नहीं निकले तो बुजुर्ग वहां से घर चले गए। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर पहले 20 हजार रुपये और फिर 35 हजार रुपये निकाले जाने के मैसेज आए। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश
पुलिस ने एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी तरह के तीन संदिग्ध युवक पहले भी छत्रीपुरा इलाके में वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

छत्रीपुरा में भी कर चुके हैं वारदात
करीब डेढ़ महीने पहले इन्हीं बदमाशों ने छत्रीपुरा क्षेत्र में रेडियो चौक निवासी दिलीप कातोरे के साथ भी इसी तरह की ठगी की थी। उस दौरान एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से करीब 65 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।

हालांकि उस समय पीड़ित से केवल शिकायती आवेदन लिया गया था और एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। अब नया मामला सामने आने के बाद पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों, खासकर सीनियर सिटीजन, से अपील की है कि एटीएम पर किसी अजनबी की मदद न लें, पिन नंबर किसी को न बताएं और संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

संबंधित समाचार

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

17 minutes ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

43 minutes ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 2 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 18 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 19 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 19 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 19 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 19 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 19 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 19 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 20 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 20 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 20 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 20 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 20 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 20 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!