खबर
Top News

स्वच्छता के ‘आठ सितारे’ और जहरीला पानी, अभी भी सिसक रहा भागीरथपुरा: मदद के हाथों के बीच सियासत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जनवरी 2026, 5:17 pm
शेयर करें:
स्वच्छता के ‘आठ सितारे’ और जहरीला पानी, अभी भी सिसक रहा भागीरथपुरा

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूषित अथवा गंदे पानी से काल के गाल में समाए लोगों की चिता की आग भले ही ठंडी हो गई हो, लेकिन भागीरथपुरा में अपनों को खो देने के बाद 20 परिवारों का शोक और गुस्सा अभी जिंदा है। सिसकियों के बीच सियासत की लपटें अभी भी उठ रही हैं।

आरोप-प्रत्यारोप और मदद के दौर के बीच व्यवस्था को सुधारने के ‘भगीरथ’ प्रयास किए जा रहे हैं। साधन-सुविधाएं जुटाने, हालात पटरी पर लाने के लिए जिम्मेदार कड़कड़ाती ठंड में दिन-रात एक किए जा रहे हैं। पीड़ितों, प्रभावितों को मुआवजे के साथ ही पुरजोर सहायता के लिए चारों ओर से हाथ उठ रहे हैं।

एक-दूसरे पर जिम्मेदारी ढोलने का उपक्रम
अब शहर के एकाधिक इलाकों में भी पानी की असली तस्वीर सामने आ रही है। मामला माननीय न्यायालय में भी है। इस बीच तुरत-फुरत किए गए सुधार कार्य की पोल भी खुल गई। खबरें बताती हैं कि इस तरह के हालात आज-कल में तो नहीं बने। लंबे समय से यह चल रहा था, लेकिन आंखों पर पड़ी स्वच्छता की पट्टी यह सब देख नहीं पाई। इस मामले की जिम्मेदारी तय करने के बजाय आरोप-प्रत्यारोपों की जहरीली बौछार हो रही है।

हुक्मरान इंदौर की प्रतिष्ठा, स्वच्छता की रैंकिंग और आंकड़ों की बाजीगरी में मशगूल
इलाकों में पेजयल की बदरंग तस्वीर: लोग सवाल उठा रहे हैं कि निगम में अधिकारियों का आमूलचूल परिवर्तन कर देने से क्या हालात बदल जाएंगे। दरअसल, भागीरथपुरा कांड के बाद असलियत सामने आ गई। कलई खुल गई और अब परत-दर-परत कई इलाकों में पेजयल की बदरंग तस्वीर हर दिन सामने आ रही है। क्या नहीं लगता कि जब इस शानदार शहर के हुक्मरान इंदौर की प्रतिष्ठा, स्वच्छता की रैंकिंग और आंकड़ों की बाजीगरी में मशगूल थे, तब भागीरथपुरा में नलों से लोगों के घरों में पानी नहीं, मौत पहुंच रही थी!

अब आसान नहीं होगा आगे का सफर: जाहिर है विश्व स्तर पर यह मामला उछल जाने के बाद अब बेबाक सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्वच्छता के दावे और तमगे भी झूठे हैं? 2016 से आरंभ हुआ देश में नंबर वन स्वच्छ शहर का अभियान भले ही जारी है, लेकिन अब लगता है कि आगे का सफर आसान नहीं है। बेशक यह घटना किसी त्रासदी से कम नहीं है कि देवी अहिल्या की जिस नगरी को देश का रोल मॉडल कहा जाता है, वहां के नागरिकों को शुद्ध पेयजल तक नसीब नहीं हो पाया।

जांच रिपोर्ट में हुए खुलासे: अलग-अलग जांच रिपोर्ट और निष्कर्ष में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हालात अभी कैसे हैं इससे जाहिर होता है कि कई पीड़ित अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कुछ आईसीयू में संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश के मुखिया ने इस मसले पर कड़े तेवर दिखाते हुए सख्त कदम उठाकर संकेत दिए हैं कि अब ‘सबकुछ’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भागीरथपुरा बन रहा राजनीतिक संघर्ष का माध्यम: अब बेकसूर भागीरथपुरा राजनीतिक संघर्ष का माध्यम भी बनने वाला है। जहां समाजवादी पार्टी ने इस मसले पर मंत्री के आवास का घेराव करने की बात कही है, वहीं कांग्रेस ने भी महाप्रदर्शन का शंखनाद कर दिया है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के भी इस दौरान इंदौर आने की बात कही जा रही है। जाहिर है अगले कुछ दिन व्यवस्था संभालने वालों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होंगे।

जवाब-तलब पर आलोचना के तीर: बाकी सब चल रहा है तो संगठन भी सक्रिय हुआ। जब शीर्ष पदों पर बैठे लोगों से जवाब-तलब हुए तो इसके औचित्य पर विपक्ष की आलोचनों के तीर भी चलने लगे हैं। इस सब के बीच भी पानी को अपना दोस्त मानने से अभी भागीरथपुरावासी इंकार ही कर रहे हैं। जाहिर है इस विश्वास को बहाल करने में समय लगेगा। बुनियादी सेवाओं में हुई जानलेवा चूक की वजह से जो त्रासदी हुई, उसका घाव जल्दी तो नहीं भरने वाला।

संबंधित समाचार

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

4 minutes ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

13 minutes ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

18 minutes ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

28 minutes ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

37 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 1 hour ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 1 hour ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 2 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 2 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 3 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 3 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 3 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 21 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!