इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर ईडी का छापा: 10 राज्यों में एक साथ हुई कार्रवाई
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्जीवाड़ों को लेकर लगातार विवादों में रहने वाला इंदौर का इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कॉलेज सहित देशभर के 10 राज्यों में 15 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।
इससे पहले जुलाई में सीबीआई ने भी इंडेक्स पर छापे मारे थे। उस दौरान मेडिकल कॉलेजों को फर्जी तरीके से मान्यता दिलाने और निरीक्षण रिपोर्ट में हेरफेर कराने का खुलासा हुआ था।
देशभर में ईडी की छापेमारी
ईडी की कार्रवाई मेडिकल कॉलेजों की मान्यता से जुड़ी अनियमितताओं और कथित रिश्वतखोरी के खुलासे के बाद की जा रही है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, यूपी और दिल्ली—इन सभी राज्यों में एक साथ तलाशी ली गई।
जांच टीमों को शक है कि मेडिकल कॉलेजों से जुड़ी गोपनीय निरीक्षण जानकारी लीक की जाती थी और बदले में करोड़ों की रिश्वत चलती थी।
सीबीआई की FIR पर आधारित कार्रवाई
ईडी की यह छापेमारी 30 जून 2024 को दर्ज सीबीआई की एफआईआर से सामने आए खुलासों पर आधारित है। इस एफआईआर में कई अधिकारियों और बिचौलियों पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के निरीक्षण मानकों में हेरफेर कराई और कॉलेजों को कोर्स चलाने की मंजूरी दिलवाई।
सीबीआई का दावा है कि निरीक्षण से जुड़ी गोपनीय जानकारी पहले ही कॉलेजों तक पहुँचा दी जाती थी, जिससे रिपोर्ट में गड़बड़ी करवाकर मान्यता हासिल की जा सके।
मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच
अधिकारियों के अनुसार ईडी यह पता लगा रही है कि मान्यता दिलाने के लिए कथित तौर पर ली गई रिश्वत की रकम को कैसे खर्च या सफेद किया गया। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत चल रही जांच का हिस्सा है।
इंडेक्स कॉलेज और भदौरिया से जुड़े खुलासे
जुलाई में हुए सीबीआई छापे के दौरान यह खुलासा हुआ था कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज ने मान्यता रिन्यू कराने के लिए निरीक्षण टीम को प्रभावित किया। रायपुर से शुरू हुई जांच में कई संस्थानों के नाम सामने आए, जिनमें इंडेक्स भी शामिल था। नवा रायपुर स्थित रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को 250 सीटों की मंजूरी दिलाने के नाम पर 55 लाख रुपये की रिश्वत का खुलासा भी हुआ था।
छापों के बाद इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का संचालक सुरेश भदौरिया फरार हो गया था। भदौरिया पहले भी कई विवादों के खुलासों में सामने आ चुका है। उस पर एक दशक पहले भी सीबीआई ने केस दर्ज किया था और वह व्यापमं घोटाले में भी आरोपी रह चुका है।
यह खबर लगातार अपडेट कि जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!