भाजपा नेता के फार्महाउस पर पड़ा ईडी का छापा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
गोल घेरे में जुबेर पटेल भाजपा से जुड़ा हैं और पार्टी के सीनियर नेताओं से नजदीकी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बैतूल जिले के ग्राम डहरगांव स्थित भाजपा नेता जुबेर पटेल के फार्महाउस पर कल छापा मारा । यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसके लिए ईडी की टीम महाराष्ट्र के नागपुर से बैतूल पहुंची है।
सूत्रों के अनुसार, बैतूल में यह छापा नागपुर में चल रही एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है, जहां ईडी ने दो-तीन अन्य स्थानों पर भी एक साथ दबिश दी है। डहरगांव में कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं। जानकारी मिली है कि बैतूल में ईडी की 12 सदस्यीय टीम इस अभियान को अंजाम दे रही है।
बैतूल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीरेंद्र जैन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि “यह ईडी की रेड है, जो नागपुर की टीम ने की है। टीम ने स्थानीय पुलिस की किसी तरह की मदद नहीं मांगी है।
जुबेर पटेल खेड़ी सांवलीगढ़ भाजपा मंडल में मंत्री, सहकारी समिति के अध्यक्ष और सिविल कॉन्ट्रेक्टर हैं। उनका प्रॉपर्टी से जुड़ा व्यवसाय भी है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस या प्रशासन को इस कार्रवाई की कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी।
ईडी ने पूरी कार्यवाही को गोपनीय रखा है और मीडिया कवरेज पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया को वीडियोग्राफी से रोकते हुए बताया कि यह कार्रवाई शनिवार तक जारी रह सकती है।
संबंधित समाचार

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!