ईडी का एक्शन: खेल और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों को झटका; करोड़ों की संपत्ति की अटैच
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों को तगड़ा झटका दिया है। शुक्रवार, 19 दिसंबर 2024 को ED ने 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह, सोनू सूद और रॉबिन उथप्पा सहित कई सितारों की कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर ली हैं।
इस वजह से फँसे ये सितारे
यह पूरा मामला 1000 करोड़ से अधिक के अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट से जुड़ा है। ED की जांच के अनुसार, 1xBet ऐप भारत में बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से सट्टेबाजी का संचालन कर रहा था। इन मशहूर हस्तियों ने कथित तौर पर इस प्लेटफॉर्म का प्रचार किया, जिसके बदले में उन्हें जो फीस मिली, उसे ED ने 'प्रोसीड्स ऑफ क्राइम' (अपराध की कमाई) माना है।
यहां देखें किसकी कितनी संपत्ति हुई जब्त
- युवराज सिंह- 2.5 करोड़ रुपए
- रॉबिन उथप्पा- 8.26 लाख रुपए
- उर्वशी रौतेला- 2.02 करोड़ (यह संपत्ति उर्वशी की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है)
- सोनू सूद- 1 करोड़ रुपए
- मिमी चक्रबर्ती- 59 लाख रुपए
- अंकुश हाजरा- 47.20 लाख रुपए
- नेहा शर्मा- 1.26 करोड़ रुपए
गौरतलब है कि, इससे पहले ED इसी मामले में क्रिकेटर सुरेश रैना (6.64 करोड़) और शिखर धवन (4.55 करोड़) की संपत्तियां भी जब्त कर चुका है। अब तक कुल जब्ती का आंकड़ा 19.07 करोड़ तक पहुंच गया है।
1xBet का जाल
6000 से ज्यादा फर्जी बैंक खातेजांच में खुलासा हुआ है कि 1xBet ने भारत से पैसे बाहर भेजने के लिए 6000 से अधिक म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया। कंपनी ने 'सरोगेट ब्रांडिंग' (जैसे 1xBat) के जरिए सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स की मदद से भारतीय युवाओं को निशाना बनाया।
अवैध संचालन
1xBet कुराकाओ में पंजीकृत है और भारत में इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। इस सिंडिकेट पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप है। 1xBet एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी है, जो पिछले 18 सालों से बेटिंग इंडस्ट्री में है। इसके ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध है।
संबंधित समाचार

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!