सर्वसंपन्न नगर में बगीचे के प्लॉट बेच खाए दुधाले ने: खरीदार पर रिमूवल कार्रवाई की तलवार लटकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया रोड के कुख्यात व बेईमान बिल्डर सुरेश दुधाले ने मानवता नगर में दो अवैध बंगले तानने के अलावा एक और बड़ा ‘कारनामा’ किया है। उसने एक अन्य बिल्डर रमेश जाट के साथ मिलकर इस कालोनी से लगी कालोनी सर्वसंपन्न नगर के बगीचे के तीन प्लॉट बेच खाए।
इस पर प्लॉट को काॅलोनाइजर संतोष गावड़े ने काटे थे, लेकिन बेचे दुधाले-रमेश जाट ने। इसकी अवैध रूप से रजिस्ट्री भी हो गई लेकिन जिन लोगों ने ये प्लॉट खरीदे हैं, उन पर रिमूवल की तलवार लटक गई है।
एनजीटी यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त निर्देश हैं कि हर कालोनी में एक बगीचा होना चाहिए और उसे हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी कालोनाइजर और रहवासियों की होगी, लेकिन इंदौर में काॅलोनाइजर और उनसे जुड़े भ्रष्ट और बेईमान भूमाफिया इन बगीचों को प्लॉट बनाकर बेच खाते हैं। ऐसा ही मामला कनाड़िया रोड के सर्वसंपन्न नगर का है। ये कालोनी मानवता नगर से लगी है, जिसे संतोष गावड़े ने काटा था।
सर्वसंपन्न नगर में जो बगीचा था, उस पर गावड़े ने प्लॉट काट डाले थे और सुरेश दुधाले व रमेश जाट ने मिलकर इन प्लॉटों को बेच डाला और करोड़ों कमाकर अपनी तिजोरी भर ली। जाट शहर के एक जनप्रतिनिधि का समर्थक है और उनके नाम पर ही सारे खेल करता है और लोगों पर दबाव बनाकर अपना उल्लू सीधा करता है। उसने व सुरेश दुधाले ने मिलकर मानवता नगर के साथ सर्वसंपन्न नगर को भी अपनी भ्रष्ट मानसिकता और प्लॉटों की धोखाधड़ी का निशाना बना रखा है।
मानवता नगर में तान रखे हैं दो अवैध बंगले
उल्लेखनीय है कि कनाड़िया रोड क्षेत्र के कुख्यात और बेईमान बिल्डर सुरेश दुधाले ने मानवता नगर में दो बंगले बिना टीएनसी की मंजूरी और निगम से नक्शा बनवाए ही तान रखे हैं। वो अब इन्हें बेचने की फिराक में घूम रहा है और करोड़ों रुपए में बेचकर भाग जाएगा।
जो खरीदेंगे वो अपने जीवनभर की जमापूंजी लुटा बैठेंगे। संभावना है कि इन बंगलों पर निगम रिमूवल कार्रवाई करे। कालोनी के बोर्ड से अंदर घुसते ही ये बंगले पड़ोस में बने हैं। ये दोनों बंगले 750-750 स्क्वेयर फीट पर बने हैं और दुधाले ने इनके लिए न तो टीएनसी करवाई है और नगर निगम से नक्शा पास करवाया है।
जी+1 के इन दोनों बंगलों को वे 1.15 करोड़ प्रति बंगले के हिसाब से बेचकर गायब होने की फिराक में है। उसका गणित ये है कि वो बंगले बेचकर चला जाए और बाद में जब रिमूवल कार्रवाई हो तो उसका नुकसान खरीदार को ही उठाना पड़े।
इस तरह वो खरीदारों को फांसने की कोशिश कर रहा है। यहां रिमूवल की पूरी संभावना है। अभी रहवासियों को स्टे मिला हुआ है लेकिन स्टे अवधि खत्म होने के बाद कार्रवाई तय है और दुधाले जैसे बिल्डर लोगों को फांसकर अपनी तिजोरी भर लेते हैं।
गोकुल नगर, आलोक नगर में भी प्लॉटों की हेराफेरी... सूत्रों से पता चला है कि दुधाले ने इसके अलावा गोकुल नगर, आलोक नगर में भी प्लॉटों की हेराफेरी कर रखी है। यहां भी उसने प्लॉटों पर कब्जा और उस पर निर्माण कर बेचने का काम किया और अपनी जेब भारी कर रखी है।
अब स्थिति ये है कि जिन लोगों ने ये प्लॉट या मकान खरीद लिए हैं, उनकी जान सांसत में है, क्योंकि एक तो ये कालोनियां अवैध घोषित हो गई हैं और दूसरा ये कि किसी भी वक्त निगम की टीम यहां रिमूवल कार्रवाई कर सकती है, क्योंकि अवैध कालोनियों में भी निर्माण तो नहीं किया जा सकता।
जाहिर है कि न तो दुधाले ने इनकी टीएनसी कराई है और न निगम से नक्शा पास हुआ है। दुधाले यहीं चुप नहीं बैठा है, उसने बायपास पार मिलन ग्रीन्स जो कि देवगुराड़िया पंचायत के अंतर्गत आता है, इसमें भी अवैध रूप से दो बंगले तान रखे हैं और बेचने की फिराक में घूम रहा है।
दुधाले ने भी यहां एमओएस नहीं छोड़ा है और न दो बंगलों के बीच की दीवार को नियमानुसार बनाया है। ये दीवार दोनों बंगलों की अलग-अगल आठ फीट तक की होना चाहिए, लेकिन दुधाले ने एक ही दीवार बनाई है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!