एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार: कॉस्मेटिक दुकान के नाम पर बेच रहा था नशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
शातिर तस्कर गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के 'नशा मुक्त इंदौर' अभियान के तहत पुलिस ने एक ऐसे शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है जो कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में एमडी ड्रग्स का काला कारोबार कर रहा था। आरोपी के पास से करीब 1.80 लाख रुपए मूल्य की नशीली सामग्री बरामद हुई है।
फिल्मी अंदाज में की घेराबंदी
खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में टीम जब स्टार चौराहे के पास गश्त कर रही थी, तब सर्विस रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को धरदबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 18 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है आरोपी
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद लियाकत खान (45), निवासी तंजीम नगर, खजराना के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी 12वीं तक पढ़ा है और अपनी कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है।
महंगे दामों में बेचता था ड्रग्स
वह खुद नशे का आदी है। अपनी नशे की लत को पूरा करने और कम समय में 'अमीर' बनने के लिए वह थोक में ड्रग्स खरीदकर ग्राहकों को महंगे दामों में बेचता था।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत अपराध क्रमांक 20/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे ड्रग्स की सप्लाई कहाँ से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।
इन अधिकारियों की रही भूमिका
इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अनिल गौतम, संदीप पटेल, सउनि दिनेश सरगईया, प्रआर.मोहन पाटीदार, अनिल ओझा पंकज सांवरिया, आर. जबर सिंह धाकड़ एवं प्रदीप सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!