नशा बना काल: कहीं मजदूर की संदिग्ध मौत, कहीं स्मैक का सौदा नाकाम; ब्राउन शुगर नेटवर्क पर पुलिस का करारा वार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे ने एक तरफ जहां एक परिवार को उजाड़ दिया, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया है। भंवरकुआं इलाके में शराब की लत से जूझ रहे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत ने नशे की भयावह सच्चाई का खुलासा कर दिया, तो कनाड़िया थाना क्षेत्र में फीनिक्स मॉल के पीछे स्मैक बेचते एक तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया गया। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क खुलासा कर परतें खोल दीं।
फरार मादक पदार्थ सप्लायर राकेश पटेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर शहर में सक्रिय नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश पटेल निवासी राजनगर, इंदौर के रूप में हुई है।
इस प्रकरण में पहले ही आरोपी नितेश मेहरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21.68 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की जा चुकी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई थी। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अन्य जिलों से सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर शहर में नशेड़ियों को महंगे दाम पर बेचता था।
आरोपी ने लंबे समय से ड्रग्स के धंधे में लिप्त रहने की बात स्वीकारी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है और घटना के बाद से ही वह फरार था।
नशे ने उजाड़ दिया परिवार, संदिग्ध हालत में मजदूर की हुई मौत
भंवरकुआं क्षेत्र में अत्यधिक शराब सेवन से शरीर खराब होने और परिवार द्वारा समझाइश के बावजूद मजदूर ने नशा नहीं छोड़ा और परिवार से अलग होकर रहने लगा, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश पिता सेवकराम करोले (45) निवासी जीत नगर के रूप में हुई है।
मृतक की पत्नी भारती ने बताया पति अत्यधिक शराब पीने का आदी था। कई बार नशा छोड़ने की समझाइश दी गई, लेकिन वह विवाद करने लगता था। इसी कारण कुछ समय पहले उसने परिवार को छोड़ जीत नगर में किराए पर एक कमरा लिया और वहीं रहने लगा, जहां उसकी शराबखोरी और बढ़ गई।
संभवत: अधिक शराब पीने के कारण ही उसकी मौत हुई। भारती के मुताबिक वह स्वयं खंडवा नाका क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर गार्ड की नौकरी करती है, जबकि पति मजदूरी करता था।
फीनिक्स मॉल के पीछे स्मैक का सौदा नाकाम, पुलिस ने तस्कर को दबोचा
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कनाड़िया पुलिस ने फीनिक्स मॉल के पीछे से स्मैक बेचने वाले एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक इलाके में स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन अली निवासी मोघट रोड जिला खंडवा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 13.87 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जा रही है बरामद की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह खुद स्मैक पीने का आदी है, इसी लत के चलते वह तस्करी करने लगा। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ड्रग्स कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
कनाड़िया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!