खबर
टॉप न्यूज

कम पानी पीने से कैंसर, मोटापा, डायबिटीज और हो सकती है खून की कमी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

30 नवंबर 2025, 3:40 pm
शेयर करें:
कम पानी पीने से कैंसर, मोटापा, डायबिटीज और हो सकती है खून की कमी

फोकस करना, मूड स्विंग और थकान होना, भूख भी हो सकती है प्रभावित

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
पानी कम पीने के कारण ब्लड वॉल्यूम कम होगा, जिससे ब्रेन तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, जिससे फोकस करना, मूड स्विंग और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पानी कम पीने से आपके मसल्स को मिलने वाली एनर्जी में कमी होने लगेगी, जिससे काम करने में थकावट या एनर्जी की कमी हो सकती है।

पानी का डाइजेशन में काफी महत्वपूर्ण काम होता है। यदि आप पानी कम पीएंगे तो डाइजेशन धीमा हो जाएगा, जिससे कब्ज और अपच की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा भूख भी प्रभावित हो सकती है। यदि कोई सर्दियों में लगातार कम पानी पीता है तो समय के साथ उसके शरीर में स्ट्रेस बढ़ सकता है, जिसे कि पेशाब गाढ़ा होना, किडनी फिल्टरेशन रेट कम होना, तापमान नियंत्रण में कमी आदि. इससे आगे चलकर गंभीर बीमारी हो सकती है।

दिल को करना पड़ता है ज्यादा काम...जब शरीर को पानी कम मिलता है तो खून का गाढ़ापन बढ़ जाता है। खून को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने में दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे दिल की धड़कन तेज लग सकती है या घबराहट महसूस हो सकती है।

दिमाग 70% से ज्यादा पानी से बना होता है। पानी की कमी होने पर दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे अक्सर ये समस्याएं दिखती हैं:
किडनी पर दबाव और इन्फेक्शन का जोखिम... कम पानी में किडनी शरीर के टॉक्सिन्स को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती। इससे दो बड़ी दिक्कतें पैदा होती हैं यूटीआई का खतरा बढ़ना और किडनी स्टोन बनने की संभावना। बता दें किडनी को सही तरह से काम करने के लिए पर्याप्त पानी बेहद जरूरी होता है।

कब्ज और भारीपन महसूस होना... हमारी आंतें तभी सुचारू रूप से काम करती हैं जब शरीर में पर्याप्त पानी हो। आधा लीटर पानी पूरे दिन के पाचन के लिए काफी नहीं होता, जिसके कारण- कब्ज, पेट में भारीपन, खाना पचने में देरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर सोडियम-पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित हो जाते हैं। नतीजा मांसपेशियों में खिंचाव, कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर और बेहोशी तक आ जाना।

हीट एग्जॉशन का खतरा... शरीर पसीने के जरिए तापमान को नियंत्रित करता है, लेकिन जब पानी कम होगा तो शरीर पसीना बनने से रोक देता है और इससे गर्मी में हीट एग्जॉशन का खतरा बढ़ जाता है। पानी दिल, दिमाग, किडनी, पाचन और मांसपेशियों- सब पर असर डालता है। सही पानी की मात्रा सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर के हर सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी है।

यूटीआई इन्फेक्शन की वजह बनता है...यूरिनरी ट्रैक्ट हेल्थ और इंफेक्शन से बचने के लिए भी शरीर में पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। जब व्यक्ति पानी कम पीता है तो यूरीन एसिडिक हो जाता है। इससे ब्लैडर और यूरेथ्रा में इरिटेशन होती है और यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन यानी यूटीआई की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से यूरिन के जरिए शरीर से जहरीला तत्व बाहर निकलता है और यूटीआई का जोखिम कम हो जाता है।

श रीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। शरीर में पानी की कमी के कारण कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। पानी की कमी के कारण न सिर्फ आपकी शारीरिक क्षमता कमजोर होती है, बल्कि इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक रखने के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा जरूरी है। पानी की कमी शरीर के आंतरिक अंगों को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती है। इसके कारण किडनी का स्वास्थ्य भी बुरी तरह से प्रभावित होता है।

बढ़ जाता है गंभीर बीमारियों का खतरा
सामान्य व्यक्ति के शरीर का लगभग 70 प्रतिशत तक हिस्सा पानी से बना होता है। शरीर को ऊर्जा देने से लेकर इसकी कार्यक्षमता ठीक रखने तक पानी का जरूरी योगदान होता है। पानी की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कैंसर, मोटापा, डायबिटीज समेत शरीर में खून की कमी जैसी समस्याएं भी पानी कम पीने के कारण हो सकती हैं।

डॉ. उमेश मेहता ने बताया कि किडनी का काम शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर कर पेशाब के साथ बाहर निकालना होता है। ऐसे में पानी कम पीने पर किडनी में विषाक्त पदार्थों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से किडनी की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है, इसलिए ही किडनी को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है।

रोजाना 4 से 5 लीटर पानी जरूर पीएं
किडनी को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से संतुलित मात्रा में पानी पीना चाहिए। कुछ लोग निश्चित मात्रा से अधिक मात्रा में पानी पीने लगते हैं, ऐसा करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कम या अधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर पर खराब प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए रोजाना 4 से 5 लीटर और कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा पानी की मात्रा व्यक्ति की शारीरिक स्थिति, कामकाज के आधार पर अलग-अलग भी हो सकती है।

किडनी के फिल्टरेशन पावर पर असर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब कोई बहुत कम या 500 मिली से कम पानी पीता है तो किडनी  को कम पानी के लिए भी काम करना पड़ता है, जिससे आपकी यूरिन गाड़ी होती है, इससे पानी की कम मात्रा निकलती है और शरीर से अधिक अपशिष्ट पदार्थ बाहर नहीं निकाल पाता, जिससे किडनी को नुकसान हो सकता है।

सर्दियां आते ही तापमान गिरने के साथ हमारी प्यास भी कम होने लगती है। दरअसल ठंड के कारण लोग दिनभर पानी कम पीते हैं, कई बार तो आधा लीटर से भी कम। वहीं विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यह आदत धीरे-धीरे शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। पानी की कमी न सिर्फ किडनी पर दबाव बढ़ाती है, बल्कि दिमाग और पाचन जैसे कई महत्वपूर्ण सिस्टम पर भी असर डालती है।

किडनी की सेहत पर पड़ता है ये असर
किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होना।

फैट बढ़ने का खतरा।

किडनी में विषाक्त पदार्थ इकट्‌ठा होने का खतरा।

किडनी में पथरी बनने का खतरा।

किडनी इन्फेक्शन और किडनी फेलियर का खतरा।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 10 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 10 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 10 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 11 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 11 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 11 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 11 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 11 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 11 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 11 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 11 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 11 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 11 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 12 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 12 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 12 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 12 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!