खबर
Top News

शिवराज से ज्यादा सख्त हैं डॉ. मोहन यादव: भागीरथपुरा कांड में तुरंत और कड़ा एक्शन दिखाकर बनाई सख्त छवि; 36 मौतों पर शिवराज ने कोई कार्रवाई नहीं की थी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जनवरी 2026, 4:28 pm
शेयर करें:
शिवराज से ज्यादा सख्त हैं डॉ. मोहन यादव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा कांड के आईने में एक बात अच्छी तरह साफ हो गई कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पूर्ववर्ती शिवराजसिंह चौहान के मुकाबले अधिक सख्त और कुशल प्रशासक हैं जो तुरंत दंड देते हैं। इंदौर आकर पीड़ितों से मिलने के बाद भोपाल पहुंचते ही उन्होंने एक्शन शुरू कर अधिकारियों को हटा दिया।

जबकि इंदौर के पटेल नगर में करीब ढाई साल पूर्व हुए हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सके थे। बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में 30 मार्च 2023 (रामनवमी) के दिन मंदिर के नीचे बनी बावड़ी (स्टेपवेल) के ऊपर बनी छत ढह गई, जिससे कई श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए।

इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी। स्थिति ये थी कि बचाव कार्य में सेना की टीमों को लगाना पड़ा था। तब उम्मीद थी कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कोई ठोस कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टे जब वे खुद घटनास्थल पहुंचे तो रहवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा था, लेकिन भागीरथपुरा मे 30 दिसम्बर को मामला सामने आते ही न केवल इंदौर जिला प्रशासन एक्टिव हो गया, बल्कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत भोपाल से टीम भेजी और भागीरथपुरा में व्यवस्था शुरू करवाई।

यहीं नहीं, वे लगातार अपडेट लेते रहे। बाद में खुद भागीरथपुरा पहुंचे, फिर अस्पताल पहुंचे और लोगों को भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ है और इलाज निशुल्क होगा। मुख्यमंत्री का अंदाज भरोसेमंद नेता जैसा रहा और वे लोगों में ये भरोसा जगाने में सफल रहे कि सरकार दूषित पानी से हुई मौतों के प्रति गंभीर है।

उन्होंने ताबड़तोड़ मुआवजे का भी ऐलान किया। इसके बाद भी मुख्यमंत्री चुप न बैठे, उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे समेत अन्य अधिकारियों को यहां भेजा और लोगों की समस्याएं दूर करवाई। इसके बाद उन्होंने जिम्मेदार निचले अधिकारियों को तो हटाया ही, एक को सस्पैंड किया और फिर बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिराई।

निगमायुक्त जो कि 4 माह पूर्व ही आए थे और उनके नेतृत्व में निगम ने 23 दिसंबर को लगी लोक अदालत में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व पाया था, दिलीप कुमार यादव भी उनके निशाने पर रहे और ट्रांसफर कर दिया गया।

अपर आयुक्तों को भी इंदौर से बाहर का रास्ता दिखाया गया। भागीरथपुरा मामले में जो कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की, वो काबिले तारीफ है और जनता ऐसी ही अपेक्षा करती है कि उनका नेता गलती पर इतना ही सख्त हो।

यदि तुलना की जाए तो शिवराजसिंह चौहान ने 36 मौतों के मामले में अधिकारियों को बचाया था लेकिन डॉ. मोहन यादव ने ऐसा नहीं किया। वो सख्त प्रशासक के रूप में नजर आए। देखा जाए तो उनकी कार्रवाई एक मिसाल बन गई है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 8 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 8 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 9 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 9 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 9 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 9 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 9 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 9 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 9 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 10 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 10 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 10 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 10 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 10 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 10 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 10 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 10 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!