खबर
Top News

300 कर्मचारियों के खातों में डाल बैठा दोगुना वेतन: गलती से भोपाल नगर निगम कर्मचारियों पर हुआ दरियादिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जनवरी 2026, 2:10 pm
शेयर करें:
300 कर्मचारियों के खातों में डाल बैठा दोगुना वेतन

अब निगम प्रशासन रकम वापसी के लिए कर्मचारियों पर बना रहा दबाव

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट…भोपाल
आर्थिक संकट का हवाला देकर भुगतान टालने वाला भोपाल नगर निगम एक बार फिर अपनी गंभीर लापरवाही के चलते कटघरे में है। निगम के चार जोन के स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न शाखाओं के करीब 300 कर्मचारियों के बैंक खातों में दिसंबर का ‘दोगुना’ वेतन ट्रांसफर कर दिया गया।

कर्मचारियों ने इसे एरियर सहित वेतन भुगतान समझकर उपयोग भी कर लिया, लेकिन अब गलती का खुलासा होने के बाद निगम प्रशासन कर्मचारियों से रकम वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।

जानकारी के अनुसार नई कलेक्टर दरें लागू होने के बाद 1 मई 2024 से 28 फरवरी 2025 तक का एरियर देने की प्रक्रिया नगर निगम में चल रही थी। इसी सिलसिले में वित्त विभाग ने 21 जोन और सभी शाखाओं से कर्मचारियों की उपस्थिति का विवरण मांगा था।

इसी बीच अचानक कर्मचारियों के खातों में दोगुना राशि पहुंची, जिससे उन्हें यह लगा कि एरियर सहित वेतन का भुगतान किया गया है। कई कर्मचारियों ने इस राशि का उपयोग पारिवारिक जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, शादी-विवाह की तैयारियों और घरेलू खर्चों में कर लिया।

लेकिन बाद में जब निगम की वित्त (अकाउंट) शाखा की गलती का खुलासा हुआ तो अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर ने 17 जनवरी को विभाग प्रमुखों को फोन कर कर्मचारियों की सूची वाट्सएप पर भेजी और तत्काल वसूली के निर्देश दे दिए।

घाटे का रोना, फिर दोगुना भुगतान कैसे?
नगर निगम हमेशा आर्थिक बदहाली का हवाला देता रहा है। हालात यह हैं कि करीब 500 ठेकेदारों का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। ठेकेदार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं और उन्हें हर बार यही जवाब मिलता है कि निगम के पास फिलहाल फंड नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब निगम घाटे में चल रहा है, तो इतनी बड़ी राशि का दोगुना भुगतान कैसे हो गया।

डीजल-पेट्रोल कोटे में भारी कटौती
आर्थिक संकट का हवाला देकर निगम ने वाहनों के डीजल-पेट्रोल कोटे में भारी कटौती कर दी। बोलेरो, सूमो, जीप और पिकअप वाहनों का ईंधन कोटा 250 लीटर से घटाकर 120 लीटर कर दिया गया। इसी तरह इंडिगो कारों का कोटा 180 से घटाकर 120 लीटर और छोटी गाड़ियों का 100 से घटाकर 80 लीटर कर दिया गया। इसके अलावा भारी वाहनों के

लिए लॉगबुक की सख्त जांच, इंडेंट बुक ऑडिट और अतिरिक्त ईंधन के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति अनिवार्य कर दी गई है।

काम पूरा, वेतन अधूरा
राजधानी भोपाल में नगर निगम के करीब 15 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। स्वच्छता विभाग के कई कर्मचारियों को नवंबर और दिसंबर में केवल 15 दिन का वेतन ही मिल पाया। फेस रीडिंग और मोबाइल आधारित उपस्थिति प्रणाली के चलते कई कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज नहीं हो सकी। कई कर्मचारियों के पास एंड्रॉयड मोबाइल तक नहीं है, जिसके कारण उन्हें वेतन कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

गलती से गई राशि वापस ली
इस पूरे मामले में निगम आयुक्त संस्कृति जैन का कहना है यह मामला पुराना है। निगम के जिन कर्मचारियों के खातों में बैंक की गलती से दोगुना वेतन ट्रांसफर हुआ था, वह राशि वापस ले ली गई है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 6 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 6 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 6 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 7 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 7 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 7 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 7 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 7 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 7 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 7 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 7 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 7 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 7 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 7 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 8 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 8 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!