खबर
Top News

कुत्तों का आतंक या व्यवस्था में दोष: कुत्तों की आड़ में आखिर कब तक भ्रष्टाचार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जनवरी 2026, 12:23 pm
शेयर करें:
कुत्तों का आतंक या व्यवस्था में दोष

डॉग बाइट भागीरथपुरा जैसे हादसे का इंतजार कर रहे हैं क्या जिम्मेदार?

इंदौर में एबीसी का टेंडर जिस एजेंसी के पास है, वह एनिमल वेलफेयर बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं

सालभर में 50 हजार से ज्यादा लोगों को काट चुके हैं आवारा कुत्ते, कोई निदान नहीं

कोर्ट में हुई कुत्तों की पैरवी के बाद हालात और बदतर, निगम के वश की नहीं रही बात

नए साल के पहले महीने में ही 5 हजार से ज्यादा डॉग बाइट के मामले, कुत्ताप्रेमी भी चिंतित

नगर निगम की नसबंदी प्रक्रिया पर कोर्ट को ही भरोसा नहीं, इतने शेल्टर होम भी नहीं, जहां कुत्ते रखे जा सकें

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर अब कुत्तों की कुत्तई कब तक भुगतेगा? क्या जिम्मेदार कुत्तों के काटने के मामले में भी भागीरथपुरा जैसे हादसे का इंतजार कर रहे हैं? जैसे भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से एक के बाद एक लाशें गिरीं, वैसी ही आपदा क्या कुत्ते काटे के मामले में होगी, तब तंत्र जागेगा?

आखिर कब तक ये शहर आवारा कुत्तों के आतंक को झेलेगा? नगर निगम इस आतंक से निपट नहीं पा रहा। उसके पास कुत्तों की कुत्तई से निपटने के इंतजामात नाकाफी साबित हो रहे हैं। कोर्ट भी निगम पर भरोसा नहीं कर रहा। कुत्ताप्रेमी अलग नहीं मान रहे। ऐसे में इंदौर में कुत्तों के आतंक से निपटने का इलाज क्या है?

आखिर इन आवारा कुत्तों का इलाज क्या है? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं। कुत्तों पर सख्ती पर मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचता है। कुत्तों पर नरमी बरतने पर आम आदमी की जान पर बन आ रही है। तो फिर जनसामान्य कहां से मुक्ति पाए? कुत्तों के मामलों में मानवीय पहलुओं का तो नितांत ही अभाव है।

इसकी मौत के तो इंतजाम सब तलाश रहे हैं, लेकिन वह इंसानों के बीच जी सके, इसके लिए कहीं कोई सोच ही नहीं। नतीजा ये है कि इंसान के इस सबसे पुराने व विश्वसनीय साथी की सांसों को नियम-कायदों के बीच बांधने के नाकाम इंतजाम किए जा रहे हैं। मूल समस्या के समाधान पर कहीं कोई चिंतन-मंथन दूर तक नहीं।

मा ना कि समस्या गंभीर है, लेकिन इसके लिए सिर्फ कुत्ते ही जिम्मेदार हैं? पीने को जल व खाने को अन्न इस प्राणी की प्राथमिक जरूरत हैं, लेकिन ये काम करने की जगह कुत्तों की आड़ में क्या-क्या गड़बड़झाला हो रहा है, इसका भी खुलासा वक्त रहते होना ही चाहिए। दोषी सिर्फ कुत्ते हैं या इनकी आड़ में ‘कुत्तई' करने वाला तंत्र? न्याय के लिए अब देश में इस दिशा में भी काम होना चाहिए, ताकि कुत्तों को लेकर मचे शोर के बीच ये साफ हो कि आखिर चूक कहां हो रही है।

इंदौर में बिना मान्यता वाले एनजीओ को कुत्तों से निपटने का ठेका
कुत्तों के काटे का देश में शोर तो बहुत है, लेकिन इस समस्या के स्थायी निदान को लेकर ठोस काम सिर्फ कागज पर है। कुत्तों से निजात पाने के इंतजाम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े हुए हैं। ये प्राणी बोल तो सकता नहीं कि उसके नाम पर कैसे भ्रष्टाचार हो रहा है।

लिहाजा इंदौर जैसे शहर में जिम्मेदार ये बताने से भी नहीं हिचकते कि अब तक 2 लाख से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी कर दी गई है। कोर्ट ने ही इन आंकड़ों को सिरे से खारिज़ कर दिया। अब इतना ही समझ लें कि एक नसबंदी पर करीब 1200 रुपए दिए जाते हैं।

इससे साफ हो जाता है कि कुत्तों के काटे के शोर के बीच जिम्मेदार कैसी ‘चांदी काट' रहे हैं। देश के सबसे साफ-सुथरे शहर इंदौर में तो कुत्तों की ‘सफाई' का ठेका जिस एनजीओ को दिया गया है, बताते हैं उसके पास एनिमल वेलफेयर बोर्ड की मान्यता ही नहीं।

बावजूद इसके ये एनजीओ इंदौर में कुत्तों से होने वाली समस्याओं से ठाठ से निपट रहा है। ये एनजीओ आंध्रप्रदेश का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसे अब तक 5 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है और अभी भी नगर निगम पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया हैं।

काटने की घटना गिनते हैं या वैक्सीन की संख्या?
एक कुत्ते के काटने पर पांच वैक्सीन लगते हैं। एम्स का कहना है कि वह वैक्सीन गिनते हैं, कुत्तों के काटने के मामले नहीं। इस तरह से भारत में डॉग बाइट का आंकड़ा वास्तविकता से कहीं ज्यादा बढ़ा हुआ दिखता है।

देश में हर साल साढ़े 13 लाख लोग तंबाकू से मरते हैं। 20 लाख लोग प्रदूषण से और 30 लाख हृदयाघात से जान गंवाते हैं। सरकार द्वारा संसद में दी गई जानकारी के हिसाब से पिछले साल रैबीज से देश में कुल 54 लोगों की मौत हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में छपी एक खबर के आधार पर अनुच्छेद 142 में स्वत: संज्ञान लिया है। जिस मामले में पहले से ही संसद द्वारा बनाया गया कानून मौजूद हो और कानून में स्पष्ट हो, वहां कोर्ट 142 का उपयोग कर सकता है? कुत्तों के मामले में सांसद ने एबीसी रूल्स बनाए हैं।

2024 में सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं इन नियमों को स्वीकार किया था। ऐसे में वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला संसद के अधिकारों का अतिक्रमण है। यह बात अभिषेक मनु सिंघवी ने सुनवाई के दौरान भी कही।

सरसंघचालक भागवत भी बेतुके नियमों के खिलाफ
अगस्त 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी कुत्तों को शेल्टर होम भेजने का आदेश दिया था। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भी इस निर्णय का विरोध किया था। उन्होंने नसबंदी और वैक्सीनेशन की बात कही थी। अमेरिका में 70% कुत्ते शेल्टर में हैं, लेकिन फिर भी डॉग बाइट के 47 लाख मामले हर साल सामने आते हैं।

इसके उलट भारत में 140 करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या में डॉग बाइट के केवल 38 लाख मामले सामने आए। एआईआईएमएस दिल्ली द्वारा दिए गए आरटीआई के जवाब में कहा गया है कि भारत में डॉग बाइट डाटा कलेक्शन की उचित व्यवस्था नहीं है।

करोड़ों में तैयार होंगे शेल्टर होम, निगम के पास है इतनी रकम?
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से कुत्ते उठाने की बात कही है। देश में कुत्तों का एक भी शेल्टर नहीं है। ऐसे में शेल्टर बनाने और उसे चलाने में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च होगा। पहले से ही खस्ताहाल नगर निगमों के लिए इसका खर्च उठाना संभव नहीं है।

विधि विश्वविद्यालय की तरफ से वरिष्ठ वकील के वेणुगोपाल पेश हुए और उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि कोर्ट के वर्तमान आदेश के हिसाब से एक करोड़ 54 लाख कुत्तों के लिए शेल्टर बनाना और उसमें उनके भोजन का बंदोबस्त करना होगा।

इसमें लगभग 30 हजार करोड़ रुपए प्रति वर्ष लगेंगे। इंदौर नगर निगम के पास तो कोई शेल्टर नहीं है। बावजूद इसके उसने कुत्ते उठाने शुरू कर दिए। ये कुत्ते कहां गए, इसकी जानकारी किसी भी अधिकारी को नहीं है।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 9 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 9 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 10 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 10 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 10 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 10 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 10 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 10 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 10 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 10 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 10 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 10 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 10 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 11 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 11 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 11 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 11 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 11 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!