ट्रेडिंग ऐप से ठगी: डॉक्टर को लगाया 22.70 लाख का चूना; दो आरोपी गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस भी सख्त कार्रवाई कर रही है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के हिसार में छापेमारी कर एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है, जो फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग ऐप के जरिए निवेशकों से लाखों-करोड़ों की ठगी कर रहा था। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
डॉक्टर से 22.70 लाख की ठगी
इस पूरे मामले का खुलासा 13 नवंबर को हुआ, जब डॉ. अमिता गर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि उन्हें एक मैसेजिंग ऐप पर “स्टैन चार्ट डायलॉग फोरम L7” नाम के ग्रुप में जोड़ा गया था।
ग्रुप के एडमिन खुद को डी-मैट और शेयर इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट बताकर लोगों को निवेश की सलाह देते थे। इसी ग्रुप की एक महिला एडमिन ने अपनी पहचान यालिनी गुना के रूप में बताई।
भारी मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश
आरोपी महिला ने पीड़िता को एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने का लिंक भेजा और भारी मुनाफे का झांसा देकर निवेश के लिए तैयार कर लिया।
शुरुआत में पीड़िता ने 2.70 लाख रुपये का निवेश किया। ऐप के डैशबोर्ड पर लगातार फर्जी मुनाफा दिखाया जाता रहा। इससे पीड़िता का भरोसा और मजबूत होता चला गया।
पैसे निकालते ही सामने आया फर्जीवाड़ा
जब डॉक्टर ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो जालसाजों ने भुगतान करने के बजाय और निवेश का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब तक पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ और वह ऐप से ब्लॉक कर दी गई, तब तक वह अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 22.70 लाख रुपये गंवा चुकी थीं।
BNS की धाराओं में केस दर्ज
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), धारा 340 के तहत ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
NCRP पोर्टल से ट्रैक हुआ पैसा
डीसीपी (शाहदरा) प्रशांत गौतम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने NCRP पोर्टल के जरिए पैसों के ट्रांजैक्शन ट्रैक किए, जिस बैंक खाते में पैसे गए, वह हिसार निवासी समीर के नाम निकला। CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) विश्लेषण से अन्य संदिग्ध नंबरों की पहचान हुई।
दो आरोपी गिरफ्तार
10 नवंबर को पुलिस टीम ने हिसार में दबिश दी और समीर (22 वर्ष), देव सिंह (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी बैंक अकाउंट बेचने का खुलासा
पूछताछ में आरोपी समीर ने कबूल किया कि वह फर्जी बैंक खाते खुलवाता था। हर अकाउंट को देव सिंह को 4,000 रुपये में बेचता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
सोशल मीडिया से बनाते थे शिकार
जांच में सामने आया है कि यह साइबर ठगी सिंडिकेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए लोगों को निवेश के नाम पर फंसाता था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और लेन-देन की कड़ियों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!