डॉक्टर पर जानलेवा हमला: दो बदमाशों ने लोहे की रॉड से किया, मारपीट की; कार का शीशा भी तोड़ा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पॉश इलाके में एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक बुजुर्ग डॉक्टर पर बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया।
ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे
बदमाशों ने न केवल डॉक्टर की कार के शीशे तोड़े, बल्कि उन पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार भी किए। 62 वर्षीय डॉ. शिवकुमार यादव, जो स्काय स्पर्श अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, तभी दूरसंचार कॉलोनी के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
लोहे की रॉड से किया हमला
दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनकी कार (KA32Z1524) के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। जब डॉक्टर ने बाहर निकलने से मना किया, तो बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। बदमाशों ने रॉड मारकर ड्राइवर साइड का कांच चकनाचूर कर दिया।
डॉक्टर यादव ने जब खुद को बचाने की कोशिश की, तो उनके हाथों में गंभीर चोटें आईं। शोर मचने और भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गए।
पुरानी रंजिश का शक
विजयनगर थाने में बुधवार को बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को संदेह है कि यह महज एक 'रोड रेज' का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। फिलहाल आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बाइक का नंबर और आरोपियों की पहचान की जा सके।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!