खबर
टॉप न्यूज

जिला प्रशासन का एक्शन: सट्टा किंग का होटल तोड़ा; 100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

29 दिसंबर 2025, 5:10 pm
शेयर करें:
जिला प्रशासन का एक्शन

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
जिला प्रशासन ने सोमवार को सट्‌टा किंग के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उसके तीन मंजिला होटल ‘आजाद पैलेस’ को जमींदोज कर दिया। नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंची और लगभग 3 बजे जेसीबी चलाकर होटल के अगले व पिछले हिस्से को गिरा दिया गया।

नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार होटल का निर्माण निर्माण नियमों और स्वीकृत मानकों के विपरीत किया गया था। इसी आधार पर यह विध्वंस कार्रवाई की गई। जेसीबी चलाने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने होटल के भीतर जाकर तीनों मंजिलों पर बने कमरों का निरीक्षण किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्रवाई से पहले होटल के आसपास की सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया।गलियों में बैरिकेड लगाकर आवागमन रोका गया, पुराने बस स्टैंड के पास खाली परिसर में भी बैरिकेडिंग की गई, ताकि किसी तरह की भीड़ या अव्यवस्था न हो।

100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात
इस पूरे अभियान के दौरान राजस्व विभाग, नगर पालिका और 100 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई की निगरानी एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, नगर पालिका सीएमओ विनोद उन्नीथन और एसडीओपी विवेक शर्मा ने की।

होटल को गिराने के लिए दो पोकलेन, एक हाइड्रा और एक जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। पूरी कार्रवाई की ड्रोन और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड
जांच में सामने आया है कि आजाद खान लंबे समय से अशोकनगर और आसपास के जिलों में ऑनलाइन सट्टा कारोबार चला रहा था। गुना जिले में पकड़े गए सटोरियों से उसके नेटवर्क का खुलासा हुआ था। 

अशोकनगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार सटोरियों के बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए भी आजाद खान के अवैध कारोबार के पुख्ता सबूत मिले थे।

पिस्टल लाइसेंस रद्द
लगातार अपराध दर्ज होने के बाद कलेक्टर ने आजाद खान का 32 बोर पिस्टल लाइसेंस निरस्त कर दिया था। नोटिस मिलने पर उसने पिस्टल थाने में जमा कराई थी। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसके ठिकाने से ट्रांजेक्शन रजिस्टर और अन्य अहम दस्तावेज भी जब्त किए थे।

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
आजाद खान पर देहात थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की आत्महत्या के मामले में उन्हें उकसाने का आरोप भी है। इस केस में उसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में बंद है।

KGN सहकारी संस्था की जांच शुरू
ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े खुलासों के बाद अब आजाद खान की KGN साख सहकारी संस्था मर्यादित भी जांच के दायरे में आ गई है। यह संस्था होटल आजाद पैलेस से ही संचालित की जा रही थी।

बीते शुक्रवार को मंत्री विश्वास सारंग ने मामले को गंभीर मानते हुए इस संस्था की जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम को 7 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी और संस्था के सभी वित्तीय लेनदेन पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

टैग:

संबंधित समाचार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन
Top News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

6 minutes ago
CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव
Top News

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

12 minutes ago
देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी
Top News

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

24 minutes ago
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट
Top News

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

about 1 hour ago
आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

about 1 hour ago
तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

about 1 hour ago
इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड
Top News

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

about 2 hours ago
मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो
Top News

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

about 2 hours ago
पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Top News

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

about 2 hours ago
प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर
Top News

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

about 2 hours ago
मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
Top News

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 3 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 5 hours ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 19 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 20 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 20 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 20 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!