जहरीले पानी को लेकर बंद कमरे में चर्चा: पीसीसी चीफ ने की पूर्व लोकसभा स्पीकर से अहम मुलाकात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से उनके निवास स्थान पर मुलाकात करने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक केवल शिष्टाचार तक सीमित नहीं थी, बल्कि भागीरथपुरा में दूषित पानी से हो रही मौतों और गंभीर शिकायतों के मद्देनजर बेहद अहम मानी जा रही है।
समाधान निकालना जरूरी
पटवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इंदौर समेत पूरे प्रदेश में शुद्ध पेयजल की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जमीन पर समाधान निकालना जरूरी है, लेकिन सत्ताधारी दल केवल एक-दूसरे पर आरोप लगाने में व्यस्त है।”
एमपी के बड़े हिस्से में पीने योग्य नहीं पानी
इस मुलाकात में पटवारी के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। बातचीत के बाद उन्होंने बताया कि एनजीटी की रिपोर्ट सरकार के लिए चेतावनी है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में पानी पीने योग्य नहीं है।
मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता
पटवारी ने भागीरथपुरा में हुई मौतों को गंभीर बताते हुए कहा, “यह किसी राजनीतिक दल का मामला नहीं है, बल्कि आम लोगों की जान से जुड़ा सवाल है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।”
राहुल गांधी की इंदौर यात्रा
जीतू पटवारी ने बताया कि कांग्रेस की प्राथमिकता हर नागरिक तक साफ पानी पहुंचाना है। उन्होंने सरकार से दूषित पानी की समस्या पर तत्काल ठोस कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में पानी के मुद्दे पर सामाजिक ऑडिट कराएगी।
पटवारी ने यह भी बताया कि राहुल गांधी इंदौर आकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। उन्होंने प्रशासन पर अनुमति न देने को लेकर भी सवाल उठाए।
सुमित्रा महाजन ने स्वीकारा पानी की खराब स्थिति
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि जीतू पटवारी उनसे पहले भी मिलते रहे हैं और जनहित के मुद्दों को लेकर गंभीर रहते हैं। उन्होंने माना कि शहर के कई इलाकों में खराब पानी की समस्या है, जिसका समाधान मिलकर किया जाना चाहिए।
महाजन ने सुझाव दिया कि आईआईटी, आईआईएम जैसी संस्थाओं के विशेषज्ञों की मदद लेकर तकनीकी सुझाव तैयार किए जाएं और सरकार तक पहुंचाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की मजबूत भूमिका जरूरी है और ऐसे मुद्दों को उठाना उसका अधिकार है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!