बंद कमरे में दंपति के शव मिलने से फैली सनसनी: 15 दिन पुराने होने की आशंका; बदबू फैलने पर खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के सेटेलाइट जंक्शन इलाके में एक घर के भीतर से पति-पत्नी के क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पड़ोसियों को आई बदबू
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मौतें करीब 15 दिन पहले हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से घर से भीषण दुर्गंध आ रही थी। जब बदबू असहनीय हो गई, तो स्थानीय निवासियों ने तुरंत लसूड़िया पुलिस को इसकी सूचना दी।
मंजर देखकर दंग रह गई पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला, तो अंदर का मंजर देखकर दंग रह गई। शव इतनी खराब अवस्था में थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।
मृतकों की पहचान मृतक पति का नाम कन्हैया बताया जा रहा है, जबकि पत्नी की शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। कन्हैया का शव बेड पर पड़ा मिला, वहीं उसकी पत्नी का शव बाथरूम में पाया गया।
बताया जा रहा है कि कन्हैया लकवाग्रस्त थे और उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसआई नरेंद्र जेसवार घटनास्थल पर मौजूद हैं।
पुलिस ने बताया कि शव करीब दो सप्ताह पुराने होने के कारण काफी खराब हो चुके हैं। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के सटीक समय और कारणों का पता लगाया जा सके।
शव खराब अवस्था में हैं और अभी घर से निकाले नहीं गए हैं। दोनों शव को निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजे जाएंगे।
संबंधित समाचार

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!