दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट में खुद रखी दलील: राम मंदिर चंदा विवाद; फैसला सुरक्षित
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा संग्रह से जुड़े विवाद पर दायर जनहित याचिका में गुरुवार को इंदौर हाईकोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व्यक्तिगत रूप से पेश हुए।
उन्होंने अपने वकीलों की मौजूदगी में खुद अपनी दलीलें रखीं। सुनवाई शुरू होते ही दूसरे पक्ष के वकील मनीष गुप्ता ने कोर्ट से लाइव स्ट्रीमिंग बंद करने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि दिग्विजय सिंह राजनीतिक व्यक्ति हैं, सुनवाई का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए हो सकता है।
इस पर दिग्विजय सिंह बोले कि मैं 45 साल से राजनीति में हूं। मैं यहां किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं आया हूं अगर आप चाहें तो लाइव स्ट्रीमिंग बंद करा सकते हैं। कोर्ट ने यह मानते हुए स्ट्रीमिंग बंद कर दी।
अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह पर हाल ही में 12 एफआईआर हुई हैं, इसलिए उन्हें ऐसी याचिका दायर करने का अधिकार नहीं है। शासन ने यह भी कहा कि वे बिना तथ्य जांचे बयान दे रहे हैं।
सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि मॉब लिंचिंग पर एसपी स्तर तक जिम्मेदारी तय करने की बात है। धार्मिक रैलियों में शांति बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।
कई घटनाओं में न तो जांच हुई, न कार्रवाई, अल्पसंख्यक वर्ग पर चंदा देने का दबाव डालने की शिकायतें सामने आईं। हम राम मंदिर निर्माण के पवित्र काम के समर्थक हैं, लेकिन चंदा स्वैच्छिक होना चाहिए।
करीब आधे घंटे सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले को हियर्ड एंड रिजर्व कर लिया यानी जल्द ही फैसला आएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!