धर्मशाला निर्माण में घोटाला: बिना जमीन आवंटन के टेंडर कर दिए जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

विधिवत आवंटन बिना ही 85-85 लाख की दो धर्मशालाओं को दी गई स्वीकृति
गैस लाइन के ऊपर धर्मशाला, शासकीय चरनोई जमीन पर कब्जा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासकीय चरनोई जमीन पर खुलेआम अवैध निर्माण का खेल अब प्रशासनिक नोटिस तक पहुंच गया है। मल्हारगंज तहसील क्षेत्र में पार्षद पति विजय परमार सहित अन्य के खिलाफ नायब तहसीलदार द्वारा अगस्त 2025 में सिविल जज की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है।
आरोप है कि अवैध निर्माण के नीचे से गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की हाई-प्रेशर गैस पाइपलाइन गुजर रही है, इसके बावजूद नियमों को ताक में रख निर्माण कराया गया।
गैल की लाइन के ऊपर निर्माण, बड़े हादसे की आशंका: मौके पर मौजूद बोर्ड और निर्माण स्थल की स्थिति यह दर्शाती है कि धर्मशाला और अन्य निर्माण गैल की गैस पाइपलाइन के ठीक ऊपर किए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह का निर्माण न केवल नियमों का उल्लंघन, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसके बावजूद न तो गैल से अनुमति ली गई और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।
विधायक कोटे से अवैध बोरिंग का भी आरोप
सूत्रों के अनुसार निर्माण स्थल पर विधायक कोटे से अवैध बोरिंग कराया गया। बिना अनुमति हुए इस बोरिंग ने मामले को और गंभीर बना दिया है। प्रशासनिक रिकॉर्ड में इस बोरिंग की कोई वैधानिक स्वीकृति दर्ज नहीं है। यायालय नायब तहसीलदार मल्हारगंज के समक्ष दर्ज प्रकरण के अनुसार ग्राम भोंरासला सर्वे क्रमांक 104 (5.825 हेक्टेयर) शासकीय भूमि है।
ग्राम नरवल सर्वे क्रमांक 1/1/1 (1.623 हेक्टेयर) शासकीय चरनोई भूमि दर्ज है। इन दोनों ही जगह बिना सक्षम अनुमति के विभिन्न समाजों के नाम पर धर्मशाला, बाउंड्रीवॉल, मंदिर और अन्य निर्माण कर दिए गए।नायब तहसीलदार न्यायालय द्वारा 3 सितंबर 2024 और 17 दिसंबर 2024 को स्पष्ट रूप से निर्माण पर रोक (स्थगन आदेश) लगाई गई थी।
इसके बावजूद मौके पर लोहे के खंभे गाड़कर जाली लगाई गई, बाउंड्रीवॉल खड़ी की गई और बोर्ड लगाकर जमीन पर कब्जा दर्शाया गया, जो न्यायालय के आदेशों की खुली अवहेलना मानी जा रही है।
जमीन आवंटन शून्य: मामले में निगम अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि जमीन का विधिवत आवंटन हुए बिना ही निविदा जारी कर 85-85 लाख रुपए की लागत से धर्मशाला निर्माण की स्वीकृति दे दी गई। यह पूरा मामला निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
प्रशासन ने लगाई रोक, आगे कार्रवाई तय, जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि-
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया।
बिना अनुमति निर्माण कराया गया।
न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन हुआ।
इसके बाद ग्राम नरवल और ग्राम भोंरासला की संबंधित शासकीय भूमि पर तत्काल प्रभाव से निर्माण पर रोक लगा दी गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
संबंधित समाचार

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!