देवास पुलिस के निशाने पर ठग गिरोह के अकाउंट और यूएसडीटी सप्लायर: मास्टर माइंड ठग जीतू मनमीत और आनंद से लेता था यूएसडीटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

जालसाजी में एक दर्जन से ज्यादा लोग शामिल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास एसपी पुनीत गहलोद के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र टीआई शशिकांत चौरसिया ने ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत हाई प्रोफाइल सायबर धोखाधड़ी गिरोह के नौ जालसाजो को गिरफ्तार किया। जबकि जांच में मास्टर माइंड जितेंद्र राजपूत उर्फ जीतू लेफ्टी गिरोह में काम करने वाले 15 से ज्यादा संदिग्ध पुलिस के रडार पर हैं।
कल पुलिस ने जीतू से जुड़े प्रीत जाट के घर दबिश दी, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने गिरोह को यूएसडीटी के जरिए ठगी की रकम देने और लेने वालों की कुंडली तैयार की है। अकाउंट मुहैया कराने वालों के साथ यूएसडीटी सप्लाई करने वाले, हवाला के जरिए पैसों को वाइट करने वाले हर जालसाज जांच के दायरे में है। खुलासा फर्स्ट आज के अंक में फिर ठग जीतू के गिरोह से जुड़े काले धंधे में लिप्त टोपीबाज सदस्यों का खुलासा करने जा रहा है...।
जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू लेफ्टी भंवरकुआं थाना क्षेत्र के रहने वाले मनमीत छाबड़ा और आनंद वर्मा से यूएसडीटी खरीदता है। सूत्र बताते हैं कि छाबड़ा का भंवरकुआं स्थित चाय सुट्टा बार कैफे के ऊपर ऑफिस था। गिरोह के लोगों से यहीं पर लेन-देन होता था।
कई बार जीतू का भाई सुमित लेन-देन करने आता-जाता था। मनमीत छाबड़ा की डायरेक्ट लिंक दुबई से है। मनमीत यूएसडीटी का हवाला सीधे दुबई देता था। करीब दो महीनों पहले कनाड़िया पुलिस ने छाबड़ा के शागिर्द को हिरासत में लिया था, लेकिन तोड़बट्टा कर उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद से मनमीत छाबड़ा और आनंद वर्मा ऑफिस बंद कर भूमिगत है।
इसके अलावा ठग जितेंद्र राजपूत उर्फ लेफ्टी ने ठगी कर कमाया लाखों रुपया वाइट करने के लिए मनोज लोहार से यूएसडीटी खरीदना शुरू की। पता चला है कि मनोज लोहार पर कई प्रदेशों में भी ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। देवास पुलिस की जांच में इसका नाम भी आया है।
सूत्रों का कहना है कि लोहार की भूमिका की भी जांच होगी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में खुलासा होने के बाद कल टीम प्रीत जाट को गिरफ्तार करने पहुंची थी, हालांकि वह भाग निकला। पुलिस ने कल रात और भी ठगो के घर दबिश डाली। टीआई का कहना है गिरोह के किसी भी सदस्य को नहीं छोड़ा जाएगा।
जांच के दायरे में ठगो का फाइनेंसर मीणा
सूत्रों ने बताया कि आरोपी जितेंद्र राजपूत उर्फ जीतू और उसके खास गुर्गे सतबीर का फाइनेंसर सुनील मीणा है। जितेंद्र कई बार ठगी का पैसा सुनील के पास रखता है। सुनील दिखाने को कैटरिंग का काम करता है, लेकिन असल में पूरी ठग गैंग का बड़ा फाइनेंसर है। जितेंद्र और उसकी गैंग के गुर्गों के कहीं भी पकड़ाने पर तोड़बट्टा कर उन्हें छुड़वाकर लाने का काम इसी का रहता है। मौके पर लेन-देन तक सुनील मीणा ही करता है। हाल ही में जितेंद्र के देवास में गिरफ्तार होने पर उसके भाई सुमित के साथ भी दो दिन तक वही रुका था। हालांकि सेटिंग न जमने पर वापस लौट आया और जमानत के लिए वकीलों के पास दौड़ लगाई।
नानाखेड़ा थाने से तोड़बट्टा कर छूटे ठग, बाहर आते ही संभाला ठगी का काम
खुलासा फर्स्ट टीम को पता चला है कि उज्जैन के नानाखेड़ा थाने से तोड़बट्टा कर छूटे ठग दोबारा सक्रिय हो गए। आरोपी जीतू लेफ्टी और सतबीर सिंह के साथ नानाखेड़ा में पकड़े जाने के बाद तोड़बट्टा कर छूटने वाला अमन मिश्रा, उसका साथी शुभम रघुवंशी अब जितेंद्र का काम संभाल रहे हैं। इसके अलावा इंदौर का खजराना निवासी अनस शेख खातों की व्यवस्था करता था। ठगी का पैसा खातों में डालने और खातों से निकालने का काम भी इन्हीं के माध्यम से किया जाता था। अमन मिश्रा के बारे में जानकारी लगी है कि उसके मामा इंदौर लोकायुक्त में पुलिसकर्मी हैं। कुछ महीने पहले उज्जैन नानाखेड़ा पुलिस ने अमन मिश्रा, शुभम रघुवंशी और जीतू राजपूत सहित अन्य को पकड़ा था। इस मामले में जीतू के खास गुर्गे सतबीर सिंह उर्फ छोटू और चेतन राजपूत को जेल भेजा गया था। हालांकि, अमन मिश्रा को उसका मामा बचा लाया, जबकि जीतू लेफ्टी पैसों के दम पर गैंग को बचाकर बाहर निकाल लाया।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!