खबर
Top News

समय और मृत्यु के स्वामी की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं भक्त: कालों के काल महाकाल के दर्शनों के लिए उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब; नव वर्ष पर 10 लाख भक्तों के उज्जैन पहुंचने का अनुमान

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

21 दिसंबर 2025, 5:06 pm
शेयर करें:
समय और मृत्यु के स्वामी की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं भक्त

हेमंत उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट…इंदौर/उज्जैन।
महाकाल महाकाल को कालों का काल कहा जाता है। अर्थात् वे समय और मृत्यु के स्वामी हैं। इसलिये उन्हें मृत्युंजय भी कहा जाता है। मान्यता है कि भक्तों के सभी कष्ट हरने वाले भगवान महाकाल के दर्शन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और मोक्ष मिलता है। ऐसे एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या और पहले दिन भक्तों का सैलाब उमड़ता है।

इस बार भी नव वर्ष पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के महाकाल की कृपा प्राप्त करने के लिए भस्मारती में शामिल होने और दर्शनों के लिए अवंतिका नगरी आने की उम्मीद है। महाकाल मंदिर समिति ने नव वर्ष में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के विशेष योजना तैयार की है।

भक्तों को सुगम दर्शन का लक्ष्य
महाकाल मंदिर समिति और जिला प्रशासन के अधिकारियों का लक्ष्य है कि नव वर्ष पर उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के सुगम दर्शन हों। उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वर्ष के अंतिम सप्ताह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। अभी ही आम भक्तों को महाकाल दर्शन में करीब दो घंटे का समय लग रहा है।

प्रवेश, निकासी और अन्य प्रबंध पुख्ता
मंदिर समिति और प्रशासन ने भक्तों के मंदिर प्रवेश, निर्गम व अन्य प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था को भी और पुख्ता किया जा रहा है। भीड़ प्रबंधन के लिए शीघ्र दर्शन टिकट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

28 दिसंबर से 4 जनवरी तक अतिरिक्त पुलिस बल
अधिकारियों के अनुसार महाकाल मंदिर परिसर में 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को मंदिर में तैनात किया जाएगा।

चार धाम मंदिर पार्किंग से सामान्य दर्शनार्थियों को प्रवेश
सामान्य दर्शनार्थियों को चारधाम मंदिर पार्किंग से प्रवेश दिया जाएगा। वे शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय, नंदीद्वार और श्री महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर भवन, फेसेलिटी सेंटर-1 और नवीन टनल-1 से गणेश मण्डपम पहुंचेंगे और वहां से भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालु आपातकालीन निर्गम द्वार से बड़ा गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर तिराहा होते हुए वापस चारधाम मंदिर पहुंच सकेंगे।

महाकाल मंदिर में अत्यधिक भीड़ की स्थिति में श्रद्धालुओं को फेसेलिटी सेंटर-1 से सीधे कार्तिकेय मण्डपम् में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें द्वार नंबर 10 या निर्माल्य द्वार के रास्ते बाहर निकाला जाएगा। दर्शन मार्ग और मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

भस्म आरती दर्शन के लिए यह प्रबंध
महाकाल भस्म आरती दर्शन के लिए 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन और 31 दिसंबर को ऑफलाइन पंजीकरण बंद रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए भस्म आरती के दौरान कार्तिकेय मण्डपम से चलित भस्मआरती दर्शन की व्यवस्था सुबह 4:15 बजे से की जाएगी।

श्रद्धालु कर्कराज, भील समाज धर्मशाला, कलोता समाज धर्मशाला, कार्तिक मेला ग्राउंड, मेघदूत पार्किंग और हरिफाटक ब्रिज के नीचे वाहन पार्क कर सकेंगे। चारधाम पार्किंग और म्यूजियम के सामने बड़े स्तर पर जूता स्टैंड बनाए जाएंगे। लड्डू प्रसाद काउण्टर, प्राथमिक उपचार सुविधाएं, पेयजल वितरण,पूछताछ एवं सहायता केंद्र के अस्थाई काउन्टर लगेंगे।

अब तक लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालु पहुंचे: इस वर्ष महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं। नव वर्ष के पहले दिन करीब दस लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। महाकाल मंदिर प्रशासक के अनुसार नव वर्ष 2026 के मौके पर करीब दस लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 3 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 3 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 3 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 3 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 4 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 4 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 4 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 4 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 4 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 4 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 4 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 4 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 4 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 5 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 5 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 5 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!