अवैध सब्जी मंडी हटाने की मांग: संविद नगर के रहवासी पहुंचे निगमायुक्त के पास
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्षेत्र क्र 5, वार्ड 49 के कनाड़िया रोड पर संविद नगर में लग रही अवैध सब्जी मंडी हटाने की मांग को लेकर रहवासी मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में निगमायुक्त से मिले।
रहवासियों ने बताया कि अवैध सब्जी मंडी में बाहरी लोगों द्वारा बिना अनुमति सब्जी के ठेले लगाए जा रहे हैं। मंडी में गुंडागर्दी बढ़ चुकी है। महिलाओं व बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार, टमाटर फेंकना, विरोध पर हाथापाई जैसी घटनाएं हो रही हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां नशाखोरी और अवैध नशे की बिक्री भी हो रही है।
विरोध जताने पर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। रहवासियों ने बताया कि पूर्व में भी यहां चाकूबाजी की घटना हो चुकी है, जिसके कारण लोग दहशत में जी रहे हैं और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। रहवासियों ने निगमायुक्त को बताया कि पहले जो ठेले लगाए जाते थे,
उन्हें बंगाली चौराहा के नीचे निर्धारित स्थान दिया गया था, इसलिए वर्तमान में लग रही यह सब्जी मंडी पूरी तरह अवैध है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई कर मंडी हटाने की मांग की। रहवासियों का कहना है कि यदि समस्याएं दूर नहीं हुईं तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन देने वालों में निलेश जायसवाल, जुगल किशोर वर्मा, प्रताप चौहान, अनीशा कोठारी, सोनू जायसवाल, बलराज शर्मा, अनिल जायसवाल, विमल सचान, सुशील जैन, राकेश राठौर, यश कलमिया, करण आर्य आदि रहवासी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!