इंडोकिड्स की मान्यता निरस्त करने की मांग: पीड़ितों ने डीपीसी को सौंपा ज्ञापन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर संस्था के भवन पर कब्जा जमाकर बैठे राजेंद्र नंदलाल महाजन के इंडोकिड्स स्कूल की मान्यता निरस्त करने के लिए एक ज्ञापन पीड़ितों ने डीपीसी को दिया है। इसमें कहा गया है कि स्कूल की समिति का नाम परिवर्तन किया गया, जो पंजीकृत नहीं है।
उल्लेखनीय है कि महाजन पर तीन कर्मचारियों परीक्षित गंगराड़े, विजय पाटीदार और कमलेश गुर्जर ने प्रताड़ने देने और नौकरी से हटाने के आरोप लगाए हैं। उनका बकाया पैसा भी न देने का आरोप लगाते हुए पीड़ितों का कहना है कि 67 वर्षीय राजेंद्र महाजन ने एक कर्मचारी की पत्नी को भी छेड़ा था और विरोध करने पर उसे स्कूल से निकाल दिया था।
उसने खुद को आईपीएस एकेडमी का संचालक भी बता रखा था और वहां भी करीब एक करोड़ रुपए की राशि, जो कि कर्मचारियों के सहकारी बैंक खाते में जमा थी, वो खुद ने निकाल ली और जब कर्मचारियों ने मांगी तो उसने उन्हें धमकाया।
जाली हस्ताक्षर कर एग्रीमेंट बढ़ा लिया
अब ताजा मामला उसके इंडोकिड्स स्कूल का है। इस स्कूल में उसने तिलक नगर संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष पं. भवानी कश्यप के निधन के 5 वर्ष बाद जाली हस्ताक्षर कर एग्रीमेंट को मनमाने तरीके से 2012 से 2032 तक बढ़ा लिया, जबकि संस्था के वर्तमान अध्यक्ष अविनाश पचौरी का कहना है कि महाजन ने वर्ष 2017 से किराया नहीं दिया है। उसे चार कमरे दिए गए थे और दो कमरे संस्था के पास ही थे, लेकिन उन पर भी उसने कब्जा कर लिया है।
भ्रामक जानकारी दी
इसी स्कूल की मान्यता निरस्ती का आवेदन डीपीसी कार्यालय पहुंचा है, जिसमें उक्त पीड़ितों ने कहा है कि तिलक नगर में प्लॉट क्र. 15-21 स्थित इंडोकिड्स स्कूल कोड 49661 यूडीआईएसई कोड 23260104712 का संचालन समिति का नाम परिवर्तन प्रस्ताव संदर्भ क्र. 2 के अनुसार नाम जैन एजुकेशन सर्विसेस सोसायटी प्रस्तावित किया गया था,
लेकिन संदर्भ क्र. 1 के अनुसार नवीनीकृत मान्यता आवेदन में समिति का नाम जैन इंडो एजुकेशन एजुकेशन सर्विसेस सोसायटी का उल्लेख किया गया है, जबकि इस नाम की कोई समिति अस्तित्व में ही नहीं है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि मान्यता आवेदन में भ्रामक जानकारी देने के कारण इंडोकिड्स स्कूल की मान्यता निरस्त की जाए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!