सबसे बड़ा टैक्स डिमांड नोटिस: 2 हज़ार 2 करोड़ रुपए का; गुटखा माफिया और टैक्स चोर को हुआ जारी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमपी में अब तक का सबसे बड़ा टैक्स डिमांड का नोटिस जारी हुआ है। केंद्रीय जीएसटी व एक्साइज कमिशनरेट ने गुटखा माफिया और टैक्स चोर किशोर वाधवानी और उसके नेटवर्क से जुड़े कई व्यक्तियों व कंपनियों पर भारी-भरकम टैक्स डिमांड थोपते हुए अंतिम नोटिस जारी किया है। साल 2020 में हुई इस बड़ी कार्रवाई और उसके बाद लगातार चल रही कानूनी लड़ाई के बाद अंततः विभाग इस मांग को फाइनल रूप दे पाया है।
किन-किन को भेजा गया नोटिस
नोटिस जिन नामों पर जारी हुआ है, उनमें प्रमुख रूप से एलोरा टोबैको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन, किशोर वाधवानी, श्याम खेमानी, अनमोल मिश्रा, धर्मेंद्र पीठादिया, राजू गर्ग और शिमला इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
इसके साथ ही देवेंद्र द्विवेदी, विनायका फिल्टर्ड प्रा. लि., विनोद बिदासरिया, रमेश परिहार, टैन इंटरप्राइजेस, एसआर ट्रेडिंग, निश्का इंटरप्राइजेस, इंक फ्रूट, एमएन इंटरप्राइजेस, रानी प्रेस प्रा. लि., जोहर हसन और एनजी ग्राफिक्स एंड ब्लॉक मेकर जैसे नाम भी सूची में हैं।
कितनी टैक्स डिमांड बनी
विभाग ने कुल 2002 करोड़ रुपए की टैक्स देनदारी निकाली है, जिसमें शामिल हैं—
जीएसटी : 151 करोड़ (75.82 करोड़ CGST + 75.82 करोड़ SGST)
सेस : 1794 करोड़ रुपए
एक्साइज ड्यूटी : 76.67 करोड़ रुपए
कब-कब हुई टैक्स चोरी
विभागीय जांच के अनुसार जुलाई 2017 से जून 2020 तक लगातार टैक्स चोरी का सिलसिला चला। इसका विभाग ने चार चरणों में आकलन किया—
1–17 जुलाई 2017 : 24.08 करोड़
18 जुलाई 2017–6 जुलाई 2019 : 1345.73 करोड़
जुलाई 2019–1 फरवरी 2020 : 418.78 करोड़
2 फरवरी 2020–10 जून 2020 : 157.63 करोड़
इन सभी को जोड़ने पर 1946.23 करोड़ की टैक्स चोरी और 76.67 करोड़ की एक्साइज चोरी सामने आई, जिसे मिलाकर 2002 करोड़ की कुल मांग तय की गई।
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आया आदेश
गुटखा माफिया और टैक्स चोर किशोर वाधवानी और एलोरा समूह ने नोटिस प्रक्रिया को रोकने के लिए कई स्तरों पर अदालतों में गुहार लगाई, जिसकी वजह से कार्रवाई अटकती रही। इस वर्ष हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए माना कि मामले को बिना कारण लंबा खींचा जा रहा है।
ग्रुप इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचा, लेकिन 2 दिसंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय ने उसकी याचिका खारिज कर दी और हाईकोर्ट के निर्णय को सही ठहराया। इसके बाद विभाग ने तुरंत अंतिम टैक्स डिमांड जारी कर दी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!