रक्षा मंत्रालय का अफसर गिरफ्तार: रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई; CBI ने 2.36 करोड़ रुपए किए जब्त
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने रक्षा गलियारों में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि अधिकारी के आवास से करोड़ों की बेहिसाब नकदी बरामद हुई है।
रिश्वतकांड का पूरा सच
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की FIR के मुताबिक, रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा पर बेंगलुरु की एक निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है। अधिकारी ने रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात में मदद के बदले 3 लाख की रिश्वत स्वीकार की थी।
बिचौलिए की भूमिका
इस सौदे में विनोद कुमार नाम के बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने दुबई स्थित कंपनी के भारतीय प्रतिनिधियों के कहने पर रिश्वत पहुंचाई थी। CBI की जांच केवल लेफ्टिनेंट कर्नल तक सीमित नहीं रही। दिल्ली, बेंगलुरु, जम्मू और श्रीगंगानगर सहित कई शहरों में एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए।
करोड़ों का कैश बरामद
अधिकारी के दिल्ली स्थित आवास से 2.36 करोड़ नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में कर्नल शर्मा की पत्नी, कर्नल काजल बाली को भी आरोपी बनाया गया है। वह श्रीगंगानगर में 'डिवीजन ऑर्डिनेंस यूनिट' (DOU) की कमांडिंग ऑफिसर हैं। उनके परिसर से भी 10 लाख बरामद हुए हैं।
आरोपियों को कस्टडी में भेजा
कोर्ट ने दोनों मुख्य आरोपियों को 23 दिसंबर तक CBI की कस्टडी में भेज दिया है।दुबई कनेक्शन और 'जीरो टॉलरेंस' नीतिजांच में सामने आया है।
हेरफेर की कोशिश में थे
यह पूरा जाल एक दुबई स्थित कंपनी के लिए बुना गया था, जिसका संचालन भारत में राजीव यादव और रवजीत सिंह कर रहे थे। ये लोग कर्नल शर्मा के जरिए सरकारी टेंडर और नीतियों में हेरफेर करने की कोशिश में थे।
रक्षा मंत्रालय का कड़ा रुख
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ किया है कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार की 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस' नीति का हिस्सा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!