चलती कार के बोनट पर बैठ मौत का स्टंट: पुलिस चेकिंग पॉइंट के सामने बिगड़ैल रईसजादों की अंधी रफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
शहर की सड़कें बिगड़ैल रईसजादों के लिए स्टंट ग्राउंड बन गई हैं। जानलेवा ड्राइविंग से रोज हादसे हो रहे हैं, लेकिन कुछ बिगड़ैल युवक मौत को खेल समझकर अपने साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे। दुस्साहस की पराकाष्ठा यह कि पुलिस की नाक के नीचे चेकिंग पॉइंट के सामने तेज रफ्तार कार के बोनट पर बैठा युवक और चालक पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आए।
जानकारी के मुताबिक आरटीओ रोड पर महाराष्ट्र पासिंग होंडा सिटी (एमएच 03 डीके 2655) के चालक ने अपने साथी को कार के बोनट पर बैठाकर तेज रफ्तार में कार दौड़ाई। बोनट पर बैठे युवक की हालत ऐसी थी कि हवा में झूलते हुए किसी भी पल गिर जाए। जरा भी संतुलन बिगड़ता तो वही कार उसे कुचल देती, जिस पर बैठकर वह खुद को हीरो साबित करना चाह रहा था।
खास बात यह कि जहां ये युवक उत्पात मचा रहे थे, उसी केसर बाग रोड पर रोज रात में पुलिस चेकिंग पॉइंट लगता है। वहीं पुलिस चौकी भी है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अन्नपूर्णा पुलिस अक्सर मौके पर तैनात नहीं रहती, जिसका फायदा उठाकर हुड़दंगी बेखौफ दिखाई देते हैं।
कार अंधाधुंध दौड़ाते हुए चालक बनाता रहा वीडियो
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बोनट पर बैठे युवक किसी सेलिब्रेटी की तरह हाथ हिला रहा था, जबकि अंदर बैठा युवक कार को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए उसका वीडियो बना रहा था। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी भी क्षण बड़ा हादसा हो जाता।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!